September 10, 2025

राष्ट्रीय आचरण

हिंदी न्यूज़ और जन-आवाज़

मेरठ पुलिस लाइन में 79वां स्वतंत्रता दिवस, पदक व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित हुए अधिकारी-कर्मचारी

राष्ट्रीय आचरण संवादाता – प्रशांत पंवार

मेरठ, 15 अगस्त 2025 — पुलिस लाइन, मेरठ में 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भव्य ध्वजारोहण और पदक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. विपिन ताडा ने क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की और सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, कानून-व्यवस्था एवं जनसेवा के प्रति अटूट निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात/लाइन्स, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक अपराध, अपर पुलिस अधीक्षक एलआईयू, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कोतवाली/लाइन्स, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, विभिन्न क्षेत्राधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (कार्यालय) समेत पुलिस लाइन में तैनात अधिकारी-कर्मचारी, स्पेशल QRT, यातायात पुलिस और रिक्रूट आरक्षी (RTC) मौजूद रहे। समारोह की सभी व्यवस्थाएं प्रतिसार निरीक्षक हरपाल सिंह ने संभालीं।

पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित अधिकारी-कर्मचारी
स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार द्वारा निम्नलिखित पुलिसकर्मियों को पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए —
1. शाहनवाज हुसैन (सेवानिवृत्त सहायक रेडियो अधिकारी) – दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक।
2. विमल कुमार (आरक्षी चालक) – सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक।
3. श्रीमती शीला देवी (महिला निरीक्षक) – उत्कृष्ट सेवाओं हेतु केन्द्रीय गृह मंत्री पदक।
4. बिजेंद्र कुमार (निरीक्षक) – उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह।
5. अखिलेश कुमार गौड़ (निरीक्षक) – शौर्य आधारित सिल्वर पदक।
6. मिन्तर कुमार (उपनिरीक्षक यातायात) – सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह।
7. रामबरन सिंह (मुख्य आरक्षी परिवहन) – सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह।
8. रामचंद्र रावत (मुख्य आरक्षी) – सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह।
9. अमरजीत सिंह (मुख्य आरक्षी) – सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह।
10. विकास सिंह (मुख्य आरक्षी) – शौर्य आधारित सिल्वर पदक।
11. राहुल कुमार (मुख्य आरक्षी) – शौर्य आधारित सिल्वर पदक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *