March 1, 2026

राष्ट्रीय आचरण

हिंदी न्यूज़ और जन-आवाज़

मेरठ : इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन का भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

संवादाता :- राष्ट्रिय आचरण

01 मार्च 2026
स्माइल फाउंडेशन द्वारा इंडोस्टार के समर्थन में एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में नेत्र रोग, सामान्य रोग, फिजियोथेरेपी तथा रक्त जांच की समुचित व्यवस्था की गई थी।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श और दवाइयां प्रदान कीं। नेत्र जांच के दौरान कई लोगों की आंखों की समस्याओं की पहचान कर आगे उपचार के लिए मार्गदर्शन दिया गया, वहीं सामान्य रोग व फिजियोथेरेपी सेवाओं से भी मरीजों को राहत मिली। रक्त जांच सुविधा के माध्यम से कई लोगों ने अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराई।
आयोजकों ने बताया कि समाज सेवा की भावना से इस प्रकार के शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। क्षेत्रवासियों ने स्माइल फाउंडेशन और इंडोस्टार का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *