मेरठ : सरस्वती विहार में विराट हिन्दू सम्मेलन: धर्म जागरण का गूंजा स्वर, संतों व वक्ताओं ने भरी हुंकार
राष्ट्रिय आचरण संवादाता अनिल कुमार
मेरठ। रोहटा रोड स्थित सरस्वती विहार में आज अहलकार सिंह नागर जी की अध्यक्षता में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता की, जिससे पूरा परिसर धार्मिक उत्साह और जोश से सराबोर दिखाई दिया।
कार्यक्रम में वृन्दावन से पधारे संत श्री तरुण रामानुज दास महाराज जी ने अपने प्रवचनों से उपस्थित जनसमूह को धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साधुओं की नगली से सम्मानयोग्य बाई जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की।
संघ से मुख्य वक्ता आदरणीय नमन जी एवं श्री मदनपाल जी ने अपने ओजस्वी संबोधन में सामाजिक एकता, संस्कारों की रक्षा और संगठित शक्ति पर जोर दिया। वहीं हास्य कवि श्री बलबीर खिचड़ी ने अपनी शैली में काव्य पाठ कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
वक्ताओं ने समाज में जागरूकता, संगठन और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए लोगों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
सम्मेलन का समापन राष्ट्र और धर्म के प्रति समर्पण की भावना के साथ हुआ।







