हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर अधिकारियों को सौंपे जाएंगे मांग पत्र : डॉ इंदुबंसल , श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने पत्रकार हितों के लिए जारी किया मांग पत्र।

राष्ट्रीय आचरण संवादाता निर्मल सिंह

चंडीगढ । श्रमजीवी पत्रकारों के हित में आवाज बुलंद करने वाला हरियाणा का सब से बड़ा पत्रकार संगठन श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा प्रदेशस्तर पर हरियाणा के सभी जिलों में पत्रकारों की लंबित मांगों को लेकर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को मांगपत्र सौंपेगा।

उक्त जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेशाध्यक्ष डॉ इंदु बंसल ने बताया कि काफ़ी लंबे समय से हरियाणा प्रदेश में पत्रकारों की बहुत से मांगे लंबित चल रही है जिन पर सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही।

डॉ बंसल ने कहा कि पत्रकारों की सभी लंबित मांगों को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा आगामी 28 जुलाई से सभी जिला मुख्यालयों पर वरिष्ठ अधिकारियों को मांगपत्र सौंपने का अभियान चलाएगा।

डॉ बंसल ने कहा इस मांग पत्र सौंपने के अभियान को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने अपने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश जारी कर प्रदेश मुख्यालय से पत्रकारों की लंबित मांगों को लेकर मांग पत्र जारी कर दिया है साथ ही इस मांग पत्र की एक प्रतिलिपि सभी जिला अध्यक्षों को भेज दी गई है जिसे लेकर सभी जिला अध्यक्ष अपने जिला मुख्यालयों पर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यो के हस्ताक्षर करवा कर सम्बंधित अधिकारियों को सौंपेंगे।

prashantpanwar137@gmail.com

View Comments

Recent Posts

छल छल बहती जीवन धारा, खोज रहा क्या ये जग सारा: वरिष्ठ कवयित्री अंजु शर्मा

वरिष्ठ कवयित्री अंजु शर्मा ने अपनी रचना “छल छल बहती जीवन धारा, खोज रहा क्या…

2 weeks ago

यमुनानगर , प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रियंका, कनिका व पलक की टीम ने मारी बाजी

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रियंका, कनिका और पलक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी…

2 weeks ago

भारतीय जनता पार्टी, ओबीसी मोर्चा 31 अगस्त को देशभर में ‘मुक्ति दिवस’ मनाएगा

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा 31 अगस्त को पूरे देश में ‘मुक्ति दिवस’ मनाएगा। इस…

2 weeks ago