नाटक के ज़रिए बच्चों को दिया बड़ा संदेश: मोबाइल एडिक्शन से बचने की सीखबेटियाँ फाउंडेशन मेरठ टीम द्वारा रोहटा रोड स्थित Sunshine Global School में जागरूकता कार्यक्रम

राष्ट्रीय आचरण संवादाता
मेरठ। आज के डिजिटल दौर में जहां मोबाइल बच्चों की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुका है, वहीं इसके दुष्प्रभाव भी तेजी से सामने आ रहे हैं। इसी गंभीर विषय को लेकर नेशनल NGO बेटियाँ फाउंडेशन की मेरठ टीम ने 16 फरवरी 2026 को रोहटा रोड स्थित सनशाइन ग्लोबल स्कूल में “मोबाइल एडिक्शन” विषय पर एक प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम को खास बनाने के लिए मोबाइल की लत के दुष्प्रभावों को एक सशक्त नाटक के माध्यम से बच्चों के सामने प्रस्तुत किया गया। नाटक में दिखाया गया कि कैसे अत्यधिक मोबाइल उपयोग बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य, व्यवहार और पारिवारिक संबंधों पर नकारात्मक असर डालता है।
कार्यक्रम में मेरठ की डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट प्रभा गुप्ता, अर्चना गोयल, मीनू बंसल, मनीषा, हरप्रीत कौर, मोनिका, क्षमा सहित टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। फाउंडेशन की पूरी टीम ने स्वयं मंच पर किरदार निभाकर बच्चों को रोचक अंदाज में संदेश दिया।
नाटक के बाद बच्चों से प्रश्नोत्तर सत्र भी रखा गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सही और जागरूक जवाब दिए। इससे स्पष्ट हुआ कि कार्यक्रम ने बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव डाला।
स्कूल के प्रधानाचार्य ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। साथ ही, इस एक्टिविटी को अभिभावकों के सामने भी प्रस्तुत करने का सुझाव रखा गया, ताकि माता-पिता भी बच्चों में मोबाइल उपयोग को लेकर सजग हो सकें।
बेटियाँ फाउंडेशन का यह प्रयास न केवल जागरूकता बढ़ाने की दिशा में सराहनीय कदम है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देता है कि सही मार्गदर्शन और रचनात्मक तरीके से बच्चों को डिजिटल संतुलन सिखाया जा सकता है।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

बड़ी राहत! यूपी में स्मार्ट मीटर पर रोक, 45 दिन तक नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन

भाकियू इंडिया की मांग पर यूपी सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक…

3 months ago

हाईकोर्ट सख्त! पानीपत में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, ‘Stilt+4’ पॉलिसी पर भी रोक

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पानीपत में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई, DTP…

3 months ago

हांसी मंडी में हुड्डा का बड़ा हमला! “किसान-मजदूर सब परेशान, 2000 करोड़ से ज्यादा भुगतान अटका”

हांसी मंडी दौरे पर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की समस्याएं उठाईं, खरीद में…

3 months ago

कैथल में B.Ed कॉलेज की विदाई पार्टी में धमाल! डांस, गजल और टाइटल्स पर झूमे छात्र-छात्राएं

कैथल के जाट बी.एड. कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से…

3 months ago

छोटे बच्चों का बड़ा संदेश! कुरुक्षेत्र में Earth Day पर नाटिका और पौधारोपण से छाया जागरूकता अभियान

कुरुक्षेत्र के ग्रैंड मां कॉटेज किड्स स्कूल में Earth Day पर बच्चों ने पौधारोपण और…

3 months ago