गाजियाबाद में 10 वर्षीय मासूम का कंकाल जंगल में मिलने से हड़कंप, डीसीपी ने संभाली जांच

गाजियाबाद।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना क्षेत्र से लापता 10 वर्षीय मासूम छात्र का कंकाल नूरपुर के जंगल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मासूम की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी मां सीमा देवी पत्नी मित्रसैन निवासी समयपुर ने 4 नवंबर को मसूरी थाने में दर्ज कराई थी। बच्चा 3 नवंबर की दोपहर करीब 2 बजे घर के पास खेलते समय लापता हो गया था।
जंगल में कंकाल मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप
पुलिस और परिजनों द्वारा लगातार तलाश के बावजूद जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला, तो रविवार को समयपुर से लगभग 500 मीटर दूर नूरपुर के जंगल में एक कंकाल मिलने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मसूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
कपड़ों से हुई मासूम की पहचान
घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने वहां मिले टी-शर्ट और अन्य कपड़ों के आधार पर कंकाल की पहचान गुमशुदा मासूम लविश कुमार (10) पुत्र मित्रसैन के रूप में की। पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया शुरू की गई।
डीसीपी ग्रामीण खुद पहुंचे घटनास्थल
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जंगल क्षेत्र, आसपास के रास्तों और कंकाल मिलने की जगह का बारीकी से निरीक्षण किया। डीसीपी ने पुलिस अधिकारियों से अब तक की जांच की विस्तृत जानकारी ली और जांच को तेज व निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
‘मामला बेहद संवेदनशील’ – पुलिस
डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और हर पहलू को गंभीरता से खंगाला जा रहा है। फॉरेंसिक जांच और मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मासूम की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
कार्यवाहक सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि कंकाल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। पुलिस परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है।
परिवार का सबसे छोटा था लविश
मासूम लविश कुमार चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई सागर ने बताया कि लविश नूरपुर स्थित सुंदर मेमोरियल स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

मेरठ : सरस्वती विहार में विराट हिन्दू सम्मेलन: धर्म जागरण का गूंजा स्वर, संतों व वक्ताओं ने भरी हुंकार

मेरठ के सरस्वती विहार, रोहटा रोड में अहलकार सिंह नागर की अध्यक्षता में विराट हिन्दू…

1 week ago

रोहटा में जनसंपर्क का शक्ति प्रदर्शन: आशीष चौधरी ने गांव-गांव पहुंचकर सुनी समस्याएं, विकास का रोडमैप किया पेश

रोहटा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत आशीष चौधरी ने मीरपुर, लाहौरगढ़, कैथवाड़ी और रसूलपुर…

1 week ago

मेरठ : अरुणम कॉलोनी में गूंजा जयकारा: प्रथम स्थापना दिवस पर महावीर मंदिर में भव्य सांस्कृतिक संध्या व ऐतिहासिक महाआरती

मेरठ-दिल्ली रोड स्थित अरुणम कॉलोनी में श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर (छोटा महावीर…

2 weeks ago

टैगोर पब्लिक स्कूल में गूंजी सुरक्षा की आवाज, ‘सुरक्षित बचपन कार्यशाला’ में बच्चों को सिखाया आत्मरक्षा का मंत्र

टैगोर पब्लिक स्कूल, जागृति विहार में बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा आयोजित “सुरक्षित बचपन कार्यशाला” में बच्चों…

2 weeks ago