किठौर में निकली ऐतिहासिक राम बारात, अहलकार सिंह नागर सहित अनेक गणमान्य रहे शामिल

राष्ट्रीय आचरण विशेष संवादाता – प्रशांत पंवार

किठौर, 20 सितम्बर।
धार्मिक आस्था और परंपरा का प्रतीक राम बारात शनिवार को किठौर क्षेत्र में भव्यता के साथ निकाली गई। इस विशाल यात्रा का उद्घाटन अहलकार सिंह नागर, राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासभा, ने किया। उद्घाटन अवसर पर हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे और जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से सम्पूर्ण क्षेत्र गूंज उठा।

कार्यक्रम में कप्तान सुभाष नागर, आर. डी. शर्मा, शालू चौधरी (अध्यक्ष, श्याम सेवा संस्थान), विकास प्रिंस, हरेंद्र, अनिल और सचिन सहित संगठनों व टीम के अनेक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने इस ऐतिहासिक यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान श्रीराम की बारात का स्वागत कर धार्मिक वातावरण को और अधिक उल्लासमय बना दिया।

राम बारात में विभिन्न झांकियों, भक्ति संगीत और पारंपरिक वाद्ययंत्रों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को संस्कृति और आस्था का अनूठा संगम बताते हुए इसे ऐतिहासिक बताया।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

उत्तर प्रदेश, मेरठ : विश्व नवकार दिवस पर नमोकार मंत्र जाप, शांति-सद्भाव का संदेश

मेरठ के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विश्व नवकार दिवस पर नमोकार मंत्र का…

13 hours ago

मेरठ छावनी में भक्ति और रंगों का संगम: श्री भगवान जगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से मना होली फाल्गुन महोत्सव

मेरठ छावनी स्थित श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर में होली फाल्गुन महोत्सव भक्ति और…

1 month ago

मेरठ से उठी एकता की गूंज: “घटते रिश्ते, बिखरते परिवार” पर जाट समाज की ऐतिहासिक महासभा, एक मंच पर आया पूरा समाज

मेरठ में आयोजित पारिवारिक मिलन जाट समाज की विशाल गोष्ठी में “घटते रिश्ते व बिखरते…

1 month ago

मेरठ : इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन का भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें नेत्र…

1 month ago