ऐसे कार्यक्रमों से कार्यकताओं में ऊर्जा का संचार तो होता ही है और संगठन के कार्यों को भी गति मिलती है : मनोज संदूजा

भारतीय जनता पार्टी बरवाला मंडल की कार्यकारिणी बैठक का हुआ भव्य आयोजन

राष्ट्रीय आचरण: राजेश सलूजा

हरियाणा/हिसार : भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक जिले में कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में बरवाला मंडल में भी कार्यकारिणी बैठक का आयोजन चंडीगढ़ रोड स्थित मिजाज होटल पर किया गया। जिसमें पांच सत्र आयोजित किए गए। सबसे पूर्व शोक प्रस्ताव मंडल महामंत्री रोशन घनघस द्वारा पढ़ा गया ओर दो मिनट का मौन भी सभी कार्यकर्ताओं ने रखा। प्रथम सत्र में संगठनात्मक जिला हांसी के महामंत्री बिजेंद्र लोहान ने अपना वक्तव्य रखा। द्वितीय सत्र में मन की बात कार्यक्रम जिला संयोजक एवं बरवाला मंडल प्रभारी प्रवीण बंसल ने अपना वक्तव्य रखा। तृतीय सत्र में मन की बात के जिला सह संयोजक एवं भाजपा जिला सचिव प्रवीण सैनी ने अपना वक्तव्य रखा। चौथे सत्र में जिला सचिव पूजा गुंदली ने अपना वक्तव्य रखा। पांचवे सत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता रणधीर सिंह धीरू ने अपना वक्तव्य रखा।मुख्य रूप से वक्तव्य जिला अध्यक्ष अशोक सैनी का रहा। इस मंडल कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य एवं बरवाला शहरी मंडल अध्यक्ष मनोज उर्फ मोनू संदूजा ने की। मंडल अध्यक्ष मनोज उर्फ मोनू संदूजा ने बताया कि वे सत्रह फरवरी को मंडल अध्यक्ष बने थे उसके पश्चात आज यह पहली कार्यकारिणी बैठक हो रही है। जिसमें कार्यकर्ताओं का पूर्ण स्नेह देखने को मिला। यह सफल कार्यक्रम जिला पदाधिकारियों के मार्गदर्शन एवं मंडल के कार्यकर्ताओं के सहयोग से हुआ। इसमें हमें पार्टी की नीति एवं विचारधारा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। भारतीय जनता पार्टी की एक ही नीति है हर अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा,जिला सचिव डॉ श्री शर्मा,भाजपा वरिष्ठ नेता रणधीर धीरू, देवेंद्र शर्मा देव जिला उपाध्यक्ष ,जिला आईटी सह प्रमुख कमल हंदूजा,मंडल कोषाध्यक्ष संदीप गोयल,मंडल महामंत्री जगरूप,मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण सोनी एवं सुरेश गोयल,अनिल भैरो, डा देशराज वर्मा,मनोनीत पार्षद पंकज बादल, पार्षद पुष्पा मौर्या, मीडिया प्रभारी राजेश सलूजा,मान सिंह चौहान, मा. केवल कृष्ण आर्य,सुनील महता,मंडल आईटी प्रमुख श्यामसुंदर,योगेन्द्र नायक, देवेन्द्र शर्मा,पल्लवेश गुंदली,पूनम जांगड़ा,पुनीत जावा,सतीश गिल, ओम प्रकाश सैनी, कुलदीप सैनी,विनोद बक्कल,कृष्ण गुंदलि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

मेरठ : सरस्वती विहार में विराट हिन्दू सम्मेलन: धर्म जागरण का गूंजा स्वर, संतों व वक्ताओं ने भरी हुंकार

मेरठ के सरस्वती विहार, रोहटा रोड में अहलकार सिंह नागर की अध्यक्षता में विराट हिन्दू…

1 week ago

रोहटा में जनसंपर्क का शक्ति प्रदर्शन: आशीष चौधरी ने गांव-गांव पहुंचकर सुनी समस्याएं, विकास का रोडमैप किया पेश

रोहटा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत आशीष चौधरी ने मीरपुर, लाहौरगढ़, कैथवाड़ी और रसूलपुर…

1 week ago

मेरठ : अरुणम कॉलोनी में गूंजा जयकारा: प्रथम स्थापना दिवस पर महावीर मंदिर में भव्य सांस्कृतिक संध्या व ऐतिहासिक महाआरती

मेरठ-दिल्ली रोड स्थित अरुणम कॉलोनी में श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर (छोटा महावीर…

2 weeks ago

टैगोर पब्लिक स्कूल में गूंजी सुरक्षा की आवाज, ‘सुरक्षित बचपन कार्यशाला’ में बच्चों को सिखाया आत्मरक्षा का मंत्र

टैगोर पब्लिक स्कूल, जागृति विहार में बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा आयोजित “सुरक्षित बचपन कार्यशाला” में बच्चों…

2 weeks ago