उत्तर प्रदेश, मेरठ : विश्व नवकार दिवस पर नमोकार मंत्र जाप, शांति-सद्भाव का संदेश

राष्ट्रीय आचरण संवाददाता
श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कचहरी रोड मेरठ में विश्व नवकार दिवस के अवसर पर प्रातः 8:00 बजे श्रद्धालुओं द्वारा नमोकार मंत्र का सामूहिक जाप किया गया। इस दौरान नवकार मंत्र की अपार शक्ति और उसके सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए विश्व शांति, अहिंसा और सद्भाव का संदेश दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि नवकार मंत्र की ऊर्जा से वैश्विक तनाव कम हो सकता है और यदि संपूर्ण विश्व इसकी भावना को अपनाए तो युद्ध और हिंसा का अंत संभव है। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, अहिंसा और समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की तथा आयोजन समिति ने सभी का आभार व्यक्त किया।
मंदिर परिसर में राजीव राय जैन, बबिता जैन, संजय जैन, विकास जैन, अर्चना जैन, सुनीता जैन, अनिल जैन, सुरभी जैन, अनुराग जैन, सुधीर जैन, मनोज जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रचार संयोजिका सौम्या जैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

मेरठ छावनी में भक्ति और रंगों का संगम: श्री भगवान जगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से मना होली फाल्गुन महोत्सव

मेरठ छावनी स्थित श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर में होली फाल्गुन महोत्सव भक्ति और…

1 month ago

मेरठ से उठी एकता की गूंज: “घटते रिश्ते, बिखरते परिवार” पर जाट समाज की ऐतिहासिक महासभा, एक मंच पर आया पूरा समाज

मेरठ में आयोजित पारिवारिक मिलन जाट समाज की विशाल गोष्ठी में “घटते रिश्ते व बिखरते…

1 month ago

मेरठ : इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन का भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें नेत्र…

1 month ago

मेरठ : सरस्वती विहार में विराट हिन्दू सम्मेलन: धर्म जागरण का गूंजा स्वर, संतों व वक्ताओं ने भरी हुंकार

मेरठ के सरस्वती विहार, रोहटा रोड में अहलकार सिंह नागर की अध्यक्षता में विराट हिन्दू…

2 months ago