राष्ट्रीय आचरण विशेष संवादाता – प्रशांत पंवार
मेरठ, 21 सितम्बर।
शहर में रविवार को आयोजित एक भव्य समारोह में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इस वृहद आयोजन में मेरठ सब एरिया कमांडर जनरल सुमित राणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों तथा शहादत देने वाले वीरों की नारियों का विशेष रूप से सम्मान किया।
कार्यक्रम में अहलकार सिंह नागर, राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासभा, कप्तान सुभाष नागर, आर. डी. शर्मा, शालू चौधरी (अध्यक्ष, श्याम सेवा संस्थान), विकास प्रिंस, हरेंद्र, अनिल और सचिन भी मौजूद रहे। सभी ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के साहस, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें भारतीय समाज की रीढ़ बताया।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर जवान और उनकी वीर नारियां हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल उनका उत्साह बढ़ता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी देशभक्ति का संदेश मिलता है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के योगदान को शब्दों में बांधा नहीं जा सकता, बल्कि उनके त्याग का ऋण देश सदैव चुकाता रहेगा।
मेरठ के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विश्व नवकार दिवस पर नमोकार मंत्र का…
मेरठ छावनी स्थित श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर में होली फाल्गुन महोत्सव भक्ति और…
घंटाघर स्थित जैन धर्मशाला में जैन चेतना फोरम द्वारा भव्य होली महोत्सव एवं सम्मान समारोह…
मेरठ में आयोजित पारिवारिक मिलन जाट समाज की विशाल गोष्ठी में “घटते रिश्ते व बिखरते…
इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें नेत्र…
नेशनल NGO बेटियाँ फाउंडेशन मेरठ टीम ने रोहटा रोड स्थित सनशाइन ग्लोबल स्कूल में मोबाइल…