संवादाता :- राष्ट्रिय आचरण
कंकरखेड़ा (मेरठ)। नेशनल हाईवे-58 पर दायमपुर के सामने गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। तेज रफ्तार से आ रही एक काली इलेक्ट्रिक कार ने बाइक सवार युवक को पीछे से इतनी ज़ोरदार टक्कर मारी कि वह सड़क पर कई फीट दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान दायमपुर निवासी रविंद्र पाल (35), पुत्र कालूराम के रूप में हुई है। वह रात करीब 10 बजे काम निपटाकर घर लौट रहे थे, तभी हरिद्वार की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक को पीछे से रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार बहुत तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल रविंद्र को अंजनेय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक रविंद्र अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया है। परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार सहित उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के खतरनाक परिणामों की याद दिला गया है — एक पल की गलती ने एक परिवार की पूरी दुनिया उजाड़ दी। ️
मेरठ छावनी स्थित श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर में होली फाल्गुन महोत्सव भक्ति और…
घंटाघर स्थित जैन धर्मशाला में जैन चेतना फोरम द्वारा भव्य होली महोत्सव एवं सम्मान समारोह…
मेरठ में आयोजित पारिवारिक मिलन जाट समाज की विशाल गोष्ठी में “घटते रिश्ते व बिखरते…
इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें नेत्र…
नेशनल NGO बेटियाँ फाउंडेशन मेरठ टीम ने रोहटा रोड स्थित सनशाइन ग्लोबल स्कूल में मोबाइल…
मेरठ के सरस्वती विहार, रोहटा रोड में अहलकार सिंह नागर की अध्यक्षता में विराट हिन्दू…