ग्राम पंचायत बरार में विकास कार्यों एवं सरकारी धन के उपयोग को लेकर सूचना अधिकार आवेदन दिया
राष्ट्रीय आचरण संवादाता भगवानसिंह।
राजसमंद |ग्राम पंचायत बरार में विगत वर्षों के दौरान किए गए विकास कार्यों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त धनराशि के उपयोग से संबंधित जानकारी को सार्वजनिक करने के उद्देश्य से ग्राम बरार निवासी भगवानसिंह पत्रकार (पुत्र रूपसिंह) द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरार के लोक सूचना अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत किया गया है।इस आवेदन में दिनांक 01 जनवरी 2021 से 01 जनवरी 2026 तक ग्राम पंचायत द्वारा किए गए समस्त व्यय का वर्षवार विवरण, इस अवधि में कराए गए सभी विकास कार्यों का विवरण, स्वीकृति आदेश, तकनीकी अनुमोदन, मापन पुस्तिका, देयक, भुगतान अभिलेख, रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत जारी उपस्थिति पत्रक, विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त धनराशि एवं उसके उपयोग का विवरण, ग्राम सभा बैठकों का रजिस्टर तथा उपस्थिति सूची, साथ ही पंचायत प्रधान द्वारा जारी किए गए सभी भुगतान आदेशों से संबंधित सूचना मांगी गई है।
आवेदक का कहना है कि ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों एवं सरकारी धन के उपयोग में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए यह आवेदन प्रस्तुत किया गया है, जिससे आम नागरिकों को वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त हो सके।सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के अनुसार संबंधित लोक सूचना अधिकारी को निर्धारित समय-सीमा के भीतर समस्त सूचनाएँ उपलब्ध करानी होंगी। समय पर सूचना उपलब्ध नहीं कराए जाने की स्थिति में आवेदक द्वारा वैधानिक प्रक्रिया के अंतर्गत उच्च स्तर पर अपील प्रस्तुत की जाएगी।यह पहल ग्राम पंचायत में सुशासन, पारदर्शिता एवं जनहित की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए एक करोड़…
बेटियाँ फाउंडेशन मेरठ टीम ने Buddy Play School में नन्हे बच्चों को Good Touch –…
रोहटा बाईपास स्थित खड़ौली क्षेत्र में नालों का पानी गलत दिशा में बहने से खेतों…
टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर सस्पेंस बना हुआ है। पाकिस्तान के मैच न…
नेशनल हाईवे-58 पर दायमपुर के सामने तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार की टक्कर से बाइक सवार…
मेरठ स्थित ऋषभ एकेडमी में 13 जनवरी 2026 को लोहड़ी पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ…