मेरठ : ऋषभ एकेडमी में लोहड़ी पर्व का आयोजन

संवादाता राष्ट्रिय आचरण

दिनांक 13 जनवरी 2026, मंगलवार को ऋषभ एकेडमी के प्रांगण में लोहड़ी पर्व का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसमें विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों, अध्यापक व अध्यापिकाओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य श्री शरद त्यागी जी ने इस त्योहार के विषय में बताते हुए कहा कि यह त्योहार हमें एकता, समृ‌द्धि और उत्साह का संदेश देता है। इस अवसर पर हिंदी विभागा ध्यक्षा श्रीमती पूनम जैन ने सभी को लोहड़ी पर्व के विषय में बताते हुए दुल्ला भट्टी की कहानी सुनाई और इस समय पर होने वाली फसलों के विषय में भी बताया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में लकड़ियां एकत्रित करके अग्नि जलाई गई। सभी अध्यापक, अध्यापिकाओं व विद्यार्थियों ने अग्नि के चारों ओर परिक्रमा लगाई व पूजा की।

कुछ विद्यार्थियों व अध्यापिकाओं ने भांगड़ा कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए व सभी को मूंगफली, रेवड़ी व पॉपकॉर्न का प्रसाद वितरित किया गया।

अंत में विद्यालय सचिव डॉक्टर संजय कुमार जैन, अध्यक्ष श्री दिनेश चंद जैन, कोषाध्यक्ष श्री योगेंद्र प्रकाश जैन व प्रधानाचार्य श्री शरद त्यागी जी ने सभी को लोहड़ी पर्व की बधाई दी।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

मेरठ छावनी में भक्ति और रंगों का संगम: श्री भगवान जगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से मना होली फाल्गुन महोत्सव

मेरठ छावनी स्थित श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर में होली फाल्गुन महोत्सव भक्ति और…

15 hours ago

मेरठ से उठी एकता की गूंज: “घटते रिश्ते, बिखरते परिवार” पर जाट समाज की ऐतिहासिक महासभा, एक मंच पर आया पूरा समाज

मेरठ में आयोजित पारिवारिक मिलन जाट समाज की विशाल गोष्ठी में “घटते रिश्ते व बिखरते…

22 hours ago

मेरठ : इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन का भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें नेत्र…

22 hours ago

मेरठ : सरस्वती विहार में विराट हिन्दू सम्मेलन: धर्म जागरण का गूंजा स्वर, संतों व वक्ताओं ने भरी हुंकार

मेरठ के सरस्वती विहार, रोहटा रोड में अहलकार सिंह नागर की अध्यक्षता में विराट हिन्दू…

2 weeks ago