February 24, 2026

राष्ट्रीय आचरण

हिंदी न्यूज़ और जन-आवाज़

मेरठ में इतिहास रचने को तैयार ‘श्री पंचकल्याणक महामहोत्सव’—आदिनाथ जन्म से मोक्ष तक की दिव्य गाथा का साक्षी बनेगा अयोध्या नगरी समान भव्य आयोजन

मेरठ। कमला नगर जैन मंदिर, दिल्ली रोड, मेरठ में 5 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक होने वाले श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सोमवार को इस महोत्सव को लेकर भव्य पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता महामहोत्सव चेयरमैन श्री वीरेंद्र कुमार जैन, श्री प्रदीप कुमार जैन, श्री दीपक जैन, श्री ऋषभ जैन, श्री अजय जैन, संजय जैन, कलश अभिनव जैन एवं मीडिया प्रभारी श्री संजीव जैन ने संयुक्त रूप से की।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री वीरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि क्रांति-भूमि मेरठ में आयोजित यह पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव पुज्य उपाध्याय श्री 108 वृषभानंद जी मुनिराज के सानिध्य में धर्म, संस्कृति और मानव कल्याण की नई दिशा स्थापित करेगा। साधु सेवा समिति कमला नगर के सदस्य तन-मन-धन से जुटकर इस आयोजन को ऐतिहासिक, भव्य और अविस्मरणीय बनाने में लगे हुए हैं।

मुख्य संयोजक श्री अजय जैन ने बताया कि इस दिव्य आयोजन में कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे—

5 दिसंबर को श्री कपिल देव अग्रवाल (राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश)

6 दिसंबर को श्री राकेश कुमार जैन (अखिल भारतीय सह पर्यावरण प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ)

साथ ही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य भी महोत्सव में पधारेंगे

मंदिर पुण्यार्जक श्री प्रदीप जैन एवं श्री दीपक जैन ने बताया कि उनकी दीर्घकालीन इच्छा अब साकार होने जा रही है—सूर्या पैलेस स्थित ‘श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर’ का निर्माण अब पूर्णता की ओर है। रामलीला मैदान में ‘अयोध्या नगरी’ जैसा विशाल आध्यात्मिक परिसर तैयार किया जा रहा है, जो शीघ्र ही पूर्ण होगा।
श्री संजीव जैन ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सुभारती मेडिकल कॉलेज के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा।

पत्रकार वार्ता के अंत में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा
तारीख प्रमुख आयोजन
5 दिसंबर प्रातः 8:30 बजे विशाल घट यात्रा, रात्रि में प्रसिद्ध गायक मयूर जैन (इंदौर) द्वारा भजन संध्या
6 दिसंबर अभिषेक-शांतिधारा, उपाध्याय श्री का प्रवचन, गर्भ कल्याणक की पूर्व क्रियाएं
7 दिसंबर गर्भ कल्याणक उत्तर क्रियाएं, गोद भराई, रात्रि में महाराज नाभिराय दरबार
8 दिसंबर जन्म कल्याणक उत्सव—भगवान आदिनाथ का जन्म, विशाल जुलूस (रामलीला मैदान से होकर शहर के प्रमुख मार्गों से वापसी)
9 दिसंबर तप कल्याणक महोत्सव—राज्याभिषेक, कृषि-शिल्प ज्ञान, वैराग्य, दीक्षा विधि एवं रूपेश जैन द्वारा भजन संध्या
10 दिसंबर ज्ञान कल्याणक—प्रथम आहार, समवशरण रचना, उद्बोधन एवं पात्र सम्मान
11 दिसंबर मोक्ष कल्याणक—भगवान का निर्वाण, कल्याण पूजा, श्रीजी रथयात्रा, सूर्या पैलेस मंदिर में जिन बिम्ब की स्थापना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *