कुरुक्षेत्र, 22 अप्रैल – ग्रैंड मां कॉटेज किड्स प्लेवे स्कूल (सेक्टर 7बी) में अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सबसे पहले बच्चों ने प्राचार्या के साथ मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसके बाद बच्चों द्वारा पृथ्वी की साफ-सफाई को लेकर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, जिससे स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। बच्चों ने पेड़ों के महत्व को दर्शाते हुए ठंडी छाया, फल, फूल और सब्जियों जैसे लाभों पर आधारित एक और नाटिका का मंचन किया।
नाटिका के माध्यम से यह भी दिखाया गया कि पेड़ों की कटाई से मनुष्य को किन कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय ने इस पहल के जरिए बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रबंधक राज पाहवा और प्राचार्या लवलीन पाहवा ने कहा कि हमें हर दिन को पृथ्वी दिवस के रूप में मनाना चाहिए। उन्होंने प्लास्टिक का कम उपयोग, अधिक पौधारोपण और प्रदूषण कम करने पर जोर दिया, ताकि आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साह के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं।
भाकियू इंडिया की मांग पर यूपी सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक…
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पानीपत में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई, DTP…
हांसी मंडी दौरे पर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की समस्याएं उठाईं, खरीद में…
कैथल के जाट बी.एड. कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से…
पलवल के अर्निका हेल्थ टेक कॉलेज में Earth Day 2026 पर छात्रों और स्टाफ ने…
मेरठ के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विश्व नवकार दिवस पर नमोकार मंत्र का…