“धरती बचाओ” का संकल्प! पलवल के कॉलेज में छात्रों ने चलाया बड़ा अभियान, चेयरमैन भगत सिंह की अगुवाई

राष्ट्रीय आचरण संवाददाता – प्रवीण कुकरेजा

अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर अर्निका हेल्थ टेक कॉलेज, बंचारी में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चेयरमैन भगत सिंह के निर्देशन में छात्रों और स्टाफ ने मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मैनेजिंग डायरेक्टर कुंवर सिंह ने बताया कि पृथ्वी दिवस हर वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत लगभग 6 दशक पहले हुई थी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन, बढ़ती जनसंख्या, जल और वायु प्रदूषण जैसे कारण पृथ्वी के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि ग्रीन हाउस गैसों के बढ़ते उत्सर्जन से ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव बढ़ रहा है और यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
👉 उन्होंने समाधान बताते हुए कहा:
ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें
जल संचयन को बढ़ावा दें
प्रदूषण कम करने के प्रयास करें
कार्यक्रम में गीता भाटिया, दिव्या, कंचन मैडम, सुनील, प्रेम और बंसी सर का विशेष सहयोग रहा। सभी ने मिलकर धरती बचाने का संकल्प लिया।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

बड़ी राहत! यूपी में स्मार्ट मीटर पर रोक, 45 दिन तक नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन

भाकियू इंडिया की मांग पर यूपी सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक…

2 months ago

हाईकोर्ट सख्त! पानीपत में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, ‘Stilt+4’ पॉलिसी पर भी रोक

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पानीपत में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई, DTP…

2 months ago

हांसी मंडी में हुड्डा का बड़ा हमला! “किसान-मजदूर सब परेशान, 2000 करोड़ से ज्यादा भुगतान अटका”

हांसी मंडी दौरे पर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की समस्याएं उठाईं, खरीद में…

2 months ago

कैथल में B.Ed कॉलेज की विदाई पार्टी में धमाल! डांस, गजल और टाइटल्स पर झूमे छात्र-छात्राएं

कैथल के जाट बी.एड. कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से…

2 months ago

छोटे बच्चों का बड़ा संदेश! कुरुक्षेत्र में Earth Day पर नाटिका और पौधारोपण से छाया जागरूकता अभियान

कुरुक्षेत्र के ग्रैंड मां कॉटेज किड्स स्कूल में Earth Day पर बच्चों ने पौधारोपण और…

2 months ago

उत्तर प्रदेश, मेरठ : विश्व नवकार दिवस पर नमोकार मंत्र जाप, शांति-सद्भाव का संदेश

मेरठ के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विश्व नवकार दिवस पर नमोकार मंत्र का…

2 months ago