मेरठ : जैन चेतना फोरम का भव्य होली महोत्सव: ‘मिस पिचकारी–मिस्टर गुलाल’ से गूंजा घंटाघर, विश्व सूची में नाम आने पर योगेश जैन का सम्मान

राष्ट्रिय आचरण संवादाता

घंटाघर स्थित जैन धर्मशाला रविवार को रंग, उमंग और सम्मान की अनूठी छटा से सराबोर रही, जब जैन चेतना फोरम ने होली महोत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया। अध्यक्ष श्री पंकज जैन सर्राफ की अगुवाई में आयोजित इस पारिवारिक समारोह में समाज के गणमान्य अतिथियों, पत्रकारों और सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ चटपटी चाट और ठंडाई के साथ हुआ, जिसके बाद संयोजिकाएं श्रीमती सपना जैन, सोनिया जैन, रीना जैन और सुनीता जैन ने आदिनाथ भगवान की स्तुति प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि श्री जयपाल जैन, योगेश जैन (अरहंत प्रकाशन) एवं प्रदीप जैन (के वी प्रकाशन) द्वारा दीप प्रज्वलन कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया गया।
होली की रंगत को और खास बनाते हुए लक्की ड्रा के जरिए ‘मिस पिचकारी’ और ‘मिस्टर गुलाल’ का चयन किया गया। इसमें नीतू जैन और सम्यक जैन विजेता घोषित हुए। विजेताओं को मंत्री श्री देवेंद्र जैन एवं संजीव जैन (पेट्रोल पंप) द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे सभागार में तालियों की गूंज छा गई।
समारोह का सबसे गौरवपूर्ण क्षण तब आया, जब MY JAINISM WORLD पत्रिका द्वारा जारी विश्व के 30 सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में जैन चेतना फोरम के संरक्षक श्री योगेश जैन (अरहंत प्रकाशन) का नाम शामिल होने पर उन्हें मंच पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि को फोरम के लिए ऐतिहासिक बताया गया।
इसके अतिरिक्त श्री प्रदीप जैन (के वी प्रकाशन), अक्षत जैन सर्राफ, सुदीप जैन, संजीव जैन (गॉडविन), मृदुल जैन, शिखा जैन, करिश्मा जैन, प्रमोद जैन (एग्रो), आलोक जैन (स्पोर्ट्स) सहित अन्य अतिथियों को भी समाजसेवा एवं सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
दिसंबर में आयोजित श्री भक्तामर स्तोत्र महामंडल विधान के सफल प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाने वाले मीडिया प्रभारी श्री संजीव जैन (गॉडविन) और उनकी पत्रकार टीम को भी विशेष सम्मान दिया गया।
होली के उल्लास को चरम पर पहुंचाते हुए ब्रजवासी टोली ने जैन भजनों और लोकगीतों पर होली नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिरस और रंगों से सराबोर हो गया। उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
समारोह के समापन पर पंच परमेष्ठि भगवान का स्मरण करते हुए अध्यक्ष श्री पंकज जैन सर्राफ ने सभी अतिथियों, पत्रकारों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया और समाज की एकता व संस्कारों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
— अध्यक्ष, पंकज जैन सर्राफ

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

मेरठ छावनी में भक्ति और रंगों का संगम: श्री भगवान जगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से मना होली फाल्गुन महोत्सव

मेरठ छावनी स्थित श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर में होली फाल्गुन महोत्सव भक्ति और…

10 hours ago

मेरठ से उठी एकता की गूंज: “घटते रिश्ते, बिखरते परिवार” पर जाट समाज की ऐतिहासिक महासभा, एक मंच पर आया पूरा समाज

मेरठ में आयोजित पारिवारिक मिलन जाट समाज की विशाल गोष्ठी में “घटते रिश्ते व बिखरते…

16 hours ago

मेरठ : इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन का भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें नेत्र…

17 hours ago

मेरठ : सरस्वती विहार में विराट हिन्दू सम्मेलन: धर्म जागरण का गूंजा स्वर, संतों व वक्ताओं ने भरी हुंकार

मेरठ के सरस्वती विहार, रोहटा रोड में अहलकार सिंह नागर की अध्यक्षता में विराट हिन्दू…

2 weeks ago

रोहटा में जनसंपर्क का शक्ति प्रदर्शन: आशीष चौधरी ने गांव-गांव पहुंचकर सुनी समस्याएं, विकास का रोडमैप किया पेश

रोहटा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत आशीष चौधरी ने मीरपुर, लाहौरगढ़, कैथवाड़ी और रसूलपुर…

2 weeks ago