रोहटा में जनसंपर्क का शक्ति प्रदर्शन: आशीष चौधरी ने गांव-गांव पहुंचकर सुनी समस्याएं, विकास का रोडमैप किया पेश

राष्ट्रिय आचरण संवादाता अनिल कुमार
रोहटा। लोकसभा अध्यक्ष के निजी सचिव ओम बिरला के निजी सचिव आशीष चौधरी ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का व्यापक दौरा कर जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। उनके इस दौरे को आगामी पंचायत चुनाव से पहले एक मजबूत जनसंपर्क अभियान के रूप में देखा जा रहा है।
मीरपुर, लाहौरगढ़, कैथवाड़ी और रसूलपुर जाहिद सहित कई गांवों में पहुंचकर आशीष चौधरी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया, उनकी कुशलक्षेम जानी और बुनियादी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “जनता की समस्याओं का समाधान ही मेरी पहली प्राथमिकता है।”
समाजसेवा में सक्रिय भूमिका
क्षेत्र में आशीष चौधरी पहले भी गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए जाने जाते रहे हैं। अब तक वे कई जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में सहयोग कर चुके हैं। इसके साथ ही वार्ड संख्या 15 में उनके प्रयासों से 21 निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें हजारों लोगों को मुफ्त चश्मे, दवाइयां, मोतियाबिंद ऑपरेशन और श्रवण यंत्र उपलब्ध कराए गए।
पंचायत चुनाव की तैयारी
आशीष चौधरी आगामी पंचायत चुनाव में जिला पंचायत वार्ड संख्या 15 से सदस्य पद के लिए मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यदि जनता ने सेवा का अवसर दिया तो वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
विकास का विज़न
उन्होंने अपने विज़न को स्पष्ट करते हुए कहा कि—
बीमार और असहाय लोगों की मदद प्राथमिकता होगी।
गांवों की सड़कों की स्थिति सुधारना लक्ष्य रहेगा।
युवाओं के लिए एक आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा, ताकि क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
इस दौरान फौजदार, आकाश सिवॉच, तुषार चौधरी, अरविंद चौधरी, अतुल त्यागी, पिंटू शर्मा, आसिफ अली उर्फ छंगा और नरेंद्र प्रजापति सहित कई समर्थक मौजूद रहे।
क्षेत्र में बढ़ती सक्रियता और विकास के वादों के साथ आशीष चौधरी ने चुनावी माहौल को गर्म कर दिया है।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

बड़ी राहत! यूपी में स्मार्ट मीटर पर रोक, 45 दिन तक नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन

भाकियू इंडिया की मांग पर यूपी सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक…

3 months ago

हाईकोर्ट सख्त! पानीपत में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, ‘Stilt+4’ पॉलिसी पर भी रोक

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पानीपत में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई, DTP…

3 months ago

हांसी मंडी में हुड्डा का बड़ा हमला! “किसान-मजदूर सब परेशान, 2000 करोड़ से ज्यादा भुगतान अटका”

हांसी मंडी दौरे पर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की समस्याएं उठाईं, खरीद में…

3 months ago

कैथल में B.Ed कॉलेज की विदाई पार्टी में धमाल! डांस, गजल और टाइटल्स पर झूमे छात्र-छात्राएं

कैथल के जाट बी.एड. कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से…

3 months ago

छोटे बच्चों का बड़ा संदेश! कुरुक्षेत्र में Earth Day पर नाटिका और पौधारोपण से छाया जागरूकता अभियान

कुरुक्षेत्र के ग्रैंड मां कॉटेज किड्स स्कूल में Earth Day पर बच्चों ने पौधारोपण और…

3 months ago