“क्रीड़ा भारती यमुनानगर की नई कार्यकारिणी गठित, सुमीत गुप्ता बने जिला अध्यक्ष”

राष्ट्रीय आचरण संवादाता -सत्यम नागपाल
तीन वर्ष के बाद क्रीड़ा भारती यमुनानगर की कार्यकारिणी का पुनर्गठन, सुमीत गुप्ता बने प्रधान राष्टीय एयू
क्रीड़ा भारती यमुनानगर की बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास गर्ग की अध्यक्षता में जगाधरी में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन क्रीड़ा भारती के प्रांत योग प्रमुख जय प्रकाश सिंह ने किया। बैठक में क्रीड़ा भारती के उत्तरक्षेत्र सहसंयोजक डॉ उमेश प्रताप वत्स विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा क्रीड़ा भारती की प्रांत सहमंत्री किरण वधन भी उपस्थित रही। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सचिव ने गत वर्षों का वृत्त विस्तार से बताया तथा फिर पूर्व अध्यक्ष रामनिवास गर्ग ने नये अध्यक्ष के रूप में सुमीत गुप्ता के नाम की घोषणा की तथा नई कार्यकारिणी के दायित्व पर घोषणा के लिए क्रीड़ा भारती उत्तरक्षेत्र संयोजक डॉ उमेश प्रताप वत्स को आमंत्रित किया । डॉ वत्स ने बताया कि 2014 से ही क्रीड़ा भारती यमुनानगर में हरियाणा प्रदेश के अंदर खेल व खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम कार्य कर रही है । गत वर्ष क्रीड़ा भारती यमुनानगर कार्यकारिणी ने लुप्त हो चुके लगभग 14 खेलों की प्रतियोगिता का आयोजन किया और क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में भी बढ़चढ़कर भाग लिया । क्रीड़ा भारती के कार्य को गति देने के लिए तथा नये युवा सक्रिय खेल प्रेमियों को आगे बढ़ाने के लिए संगठन समय-समय पर परिवर्तन करता रहता है। इसी के अन्तर्गत आज नई कार्यकारिणी की घोषणा की जा रही है।
क्रीड़ा भारती यमुनानगर के माननीय संरक्षक के रूप में रामनिवास गर्ग, मुख्य सलाहकार डीके साहनी, जिला पालक जयप्रकाश सिंह जी, जिला अध्यक्ष केे रूप में सुमीत गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक मनिकटाला व आदित्य चावला, जिला सचिव श्री अमर सिंह पहलवान, जिला कोषाध्यक्ष संजीव कांबोज, जिला सह सचिव कृष्ण लाल, संजीव नागरा व अवधेश यादव, जिला आइटी प्रमुख गुरुदत्त किमोठी जी, जिला सम्पर्क एवं क्रीड़ा केन्द्र प्रमुख हरीश कुमार, जिला व्यवस्था प्रमुख नितिन वालिया, चिकित्सा प्रमुख डॉ शकुन गुप्ता, निर्भय महिला सक्षम महिला प्रमुख भावना दुआ को बनाया गया। इसी तरह ग्यारह कार्यकारिणी सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं।
राकेश कुमार शर्मा, हाकम सिंह, राजीव, गोपाल सिंह जी, मीनू चौपाल, सुधीर पाण्डे, संजय कांबोज, राजेश भारद्वाज, विजय कुमार, संयम मदान, मिन्नी शर्मा को सक्रिय सदस्य बनाया गया। जिला कार्यकारिणी में डॉ उमेश प्रताप वत्स, किरण वधन, भारत भूषण जुयाल को आमंत्रित सदस्य के रूप में रखा गया । नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि कबड्डी को ओलम्पिक में शामिल कराने के लिए क्रीड़ा भारती ने देशभर में एक अभियान चलाया है कि प्रत्येक जिले में कबड्डी के सौ मैच करायें जायेंगे तथा हर आयुवर्ग के नागरिकों को कबड्डी खेलने के लिए प्रेरित किया जायेगा। यमुनानगर में भी मेजर ध्यानचंद जी के जन्मोत्सव पर 29 अगस्त से 11 सितंबर तक कबड्डी के 300 मैच कराने का लक्ष्य रखा है। इस कबड्डी अभियान का प्रमुख अमन कुमार बकाना व सहप्रमुख राजेन्द्र सिंह को बनाया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास गर्ग ने कहा कि हमने क्रीड़ा भारती के सभी कार्यक्रमों को बहुत अच्छे ढंग से आयोजित किया है तथा भविष्य में भी हम सब टीम के रूप में मिलकर क्रीड़ा भारती के उद्देश्य को पंख लगाने का कार्य करेंगे। अंत में प्रांत योग प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने सभी उपस्थित साथियों का धन्यवाद किया।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

मेरठ : सरस्वती विहार में विराट हिन्दू सम्मेलन: धर्म जागरण का गूंजा स्वर, संतों व वक्ताओं ने भरी हुंकार

मेरठ के सरस्वती विहार, रोहटा रोड में अहलकार सिंह नागर की अध्यक्षता में विराट हिन्दू…

1 week ago

रोहटा में जनसंपर्क का शक्ति प्रदर्शन: आशीष चौधरी ने गांव-गांव पहुंचकर सुनी समस्याएं, विकास का रोडमैप किया पेश

रोहटा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत आशीष चौधरी ने मीरपुर, लाहौरगढ़, कैथवाड़ी और रसूलपुर…

1 week ago

मेरठ : अरुणम कॉलोनी में गूंजा जयकारा: प्रथम स्थापना दिवस पर महावीर मंदिर में भव्य सांस्कृतिक संध्या व ऐतिहासिक महाआरती

मेरठ-दिल्ली रोड स्थित अरुणम कॉलोनी में श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर (छोटा महावीर…

2 weeks ago

टैगोर पब्लिक स्कूल में गूंजी सुरक्षा की आवाज, ‘सुरक्षित बचपन कार्यशाला’ में बच्चों को सिखाया आत्मरक्षा का मंत्र

टैगोर पब्लिक स्कूल, जागृति विहार में बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा आयोजित “सुरक्षित बचपन कार्यशाला” में बच्चों…

2 weeks ago