राज्यपाल श्री आचार्य लक्ष्मण आचार्य जी का भव्य स्वागत,बीजेपी नेता पंडित सुनील भराला ने श्रमिकों व बस्तिवासियों के मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

राज्यपाल श्री आचार्य लक्ष्मण आचार्य जी का भव्य स्वागत,बीजेपी नेता पंडित सुनील भराला ने श्रमिकों व बस्तिवासियों के मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

संवादाता – प्रशांत पंवार
16 / 7 /2025

मेरठ : आज मेरठ सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री आचार्य लक्ष्मण आचार्य जी का आत्मीय स्वागत भाजपा के वरिष्ठ नेता, निवर्तमान दर्जा प्राप्त मंत्री एवं राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक श्री सुनील भराला द्वारा किया गया। इस अवसर पर सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

श्री भराला ने माननीय राज्यपाल को दिव्य महाकुंभ में आयोजित राष्ट्रीय परशुराम परिषद के महाशिविर में भगवान परशुराम जी की प्राण प्रतिष्ठित मूर्ति एवं परशुराम चालीसा भेंट की। यह भेंट राष्ट्रीय परशुराम परिषद की सांस्कृतिक और वैचारिक प्रतिबद्धता का प्रतीक रही।

बैठक के दौरान विशेष रूप से श्रमिक वर्ग, ग़रीब परिवारों तथा झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में रहने वाले लोगों की समस्याओं पर विस्तृत संवाद हुआ। सामाजिक न्याय, कल्याणकारी योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन और जरूरतमंदों तक सरकारी सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए सुझाव रखे गए।

यह मुलाकात न केवल शिष्टाचार भेंट थी, बल्कि जनकल्याण से जुड़े गंभीर मुद्दों को उजागर करने का अवसर भी रही। राज्यपाल महोदय ने विषयों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिया।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

बड़ी राहत! यूपी में स्मार्ट मीटर पर रोक, 45 दिन तक नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन

भाकियू इंडिया की मांग पर यूपी सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक…

3 months ago

हाईकोर्ट सख्त! पानीपत में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, ‘Stilt+4’ पॉलिसी पर भी रोक

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पानीपत में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई, DTP…

3 months ago

हांसी मंडी में हुड्डा का बड़ा हमला! “किसान-मजदूर सब परेशान, 2000 करोड़ से ज्यादा भुगतान अटका”

हांसी मंडी दौरे पर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की समस्याएं उठाईं, खरीद में…

3 months ago

कैथल में B.Ed कॉलेज की विदाई पार्टी में धमाल! डांस, गजल और टाइटल्स पर झूमे छात्र-छात्राएं

कैथल के जाट बी.एड. कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से…

3 months ago

छोटे बच्चों का बड़ा संदेश! कुरुक्षेत्र में Earth Day पर नाटिका और पौधारोपण से छाया जागरूकता अभियान

कुरुक्षेत्र के ग्रैंड मां कॉटेज किड्स स्कूल में Earth Day पर बच्चों ने पौधारोपण और…

3 months ago