मेरठ छावनी में भक्ति और रंगों का संगम: श्री भगवान जगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से मना होली फाल्गुन महोत्सव

संवादाता राष्ट्रिय आचरण

मेरठ छावनी स्थित Shri Bhagwan Jagannath Swami Ji Mandir (सदर पुलिस स्टेशन के पीछे) में 1 मार्च 2026 को होली फाल्गुन महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और सनातन परंपराओं के अनुरूप भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर समिति ट्रस्ट द्वारा किया गया, जिसके अध्यक्ष श्री गणेश दत्त शर्मा एवं महामंत्री राशि शर्मा हैं।
प्रातः 10 बजे से महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन का शुभारंभ हुआ। पूनम शर्मा, नीशु शर्मा, निकिता शर्मा, शालू शर्मा, ऋतु शर्मा, उर्मिला एवं अन्य महिलाओं ने होली के भक्तिमय भजनों पर गायन-नृत्य प्रस्तुत कर पूरे मंदिर परिसर को भक्तिरस में डुबो दिया। श्रद्धालु भी भक्ति और रंग के इस संगम में झूमते नजर आए।
इसके पश्चात वृंदावन की परंपरा के अनुरूप फूलों की होली खेली गई, जिसमें रंगों की जगह पुष्प वर्षा से वातावरण सुवासित और आनंदमय हो उठा।
दोपहर 1 बजे भगवान Jagannath, Subhadra एवं Baladeva की महाआरती कर भोग अर्पित किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें टिक्की, गोलगप्पे सहित विभिन्न व्यंजन परोसे गए।
महोत्सव में दिनेश गोताल, लोकेंद्र जी, मलिक जी, संपूर्ण ब्राह्मण समाज (मनोज जी, गिरीश जी, संजय वाजपेयी), हर्षित गुप्ता, मनोज चौधरी, कपिल जी, केशव जी, हिमांशु जी, अखिलेश गर्ग, शौर्य कालरा, कुलदीप शर्मा, अजय, योगेश, प्रवीण, रजनीश भाटी, अक्षय पटेल, संतोष जी सहित अनेक सेवदारों का विशेष सहयोग रहा, जिनके अथक प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
अंत में ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी सभी हिन्दू पर्वों को इसी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाने का संकल्प दोहराया गया।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

मेरठ से उठी एकता की गूंज: “घटते रिश्ते, बिखरते परिवार” पर जाट समाज की ऐतिहासिक महासभा, एक मंच पर आया पूरा समाज

मेरठ में आयोजित पारिवारिक मिलन जाट समाज की विशाल गोष्ठी में “घटते रिश्ते व बिखरते…

16 hours ago

मेरठ : इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन का भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें नेत्र…

17 hours ago

मेरठ : सरस्वती विहार में विराट हिन्दू सम्मेलन: धर्म जागरण का गूंजा स्वर, संतों व वक्ताओं ने भरी हुंकार

मेरठ के सरस्वती विहार, रोहटा रोड में अहलकार सिंह नागर की अध्यक्षता में विराट हिन्दू…

2 weeks ago

रोहटा में जनसंपर्क का शक्ति प्रदर्शन: आशीष चौधरी ने गांव-गांव पहुंचकर सुनी समस्याएं, विकास का रोडमैप किया पेश

रोहटा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत आशीष चौधरी ने मीरपुर, लाहौरगढ़, कैथवाड़ी और रसूलपुर…

2 weeks ago