मेरठ : हनुमान मंदिर के पास अवैध मांस दुकानों के विरोध में गौ सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन

संवादाता राष्ट्रिय आचरण
गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी मेरठ को एक ज्ञापन सौंपकर लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित पहलाद नगर में प्राचीन हनुमान मंदिर के समीप संचालित मांस की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि हनुमान मंदिर के पास हाजी शादाब महक चिकन एवं मदीना चिकन के नाम से मांस की दुकानें बिना वैध लाइसेंस के संचालित की जा रही हैं। समिति का कहना है कि धार्मिक स्थल के निकट इस प्रकार की दुकानों के संचालन से स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और क्षेत्र में सामाजिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
गौ सेवा समिति ने प्रशासन से मांग की कि मामले की तत्काल जांच कराई जाए, नियमानुसार संबंधित दुकानों को हटाया जाए तथा दुकान संचालकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान भूपेन्द्र मीणा, देवेन्द्र शर्मा, सचिन, नितिन सैनी, उमेश कुमार, योगेश उपाध्याय, बलराम यादव, संदीप शर्मा, विकास उपाध्याय, मोहित शर्मा, विक्रान्त जाटव, प्रमोद, निखिल सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

मेरठ छावनी में भक्ति और रंगों का संगम: श्री भगवान जगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से मना होली फाल्गुन महोत्सव

मेरठ छावनी स्थित श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर में होली फाल्गुन महोत्सव भक्ति और…

13 hours ago

मेरठ से उठी एकता की गूंज: “घटते रिश्ते, बिखरते परिवार” पर जाट समाज की ऐतिहासिक महासभा, एक मंच पर आया पूरा समाज

मेरठ में आयोजित पारिवारिक मिलन जाट समाज की विशाल गोष्ठी में “घटते रिश्ते व बिखरते…

20 hours ago

मेरठ : इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन का भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें नेत्र…

20 hours ago

मेरठ : सरस्वती विहार में विराट हिन्दू सम्मेलन: धर्म जागरण का गूंजा स्वर, संतों व वक्ताओं ने भरी हुंकार

मेरठ के सरस्वती विहार, रोहटा रोड में अहलकार सिंह नागर की अध्यक्षता में विराट हिन्दू…

2 weeks ago