मेरठ : पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी व आवास दे सरकार — सपा

संवादाता राष्ट्रिय आचरण
समाजवादी पार्टी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रशासन के समक्ष जोरदार मांग पत्र सौंपा। पार्टी नेताओं ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा स्थायी आवास उपलब्ध कराने की मांग की।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी नेताओं ने कहा कि उक्त घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच होती और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाती, तो पीड़ित परिवार को यह पीड़ा न सहनी पड़ती। पार्टी ने प्रकरण की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
सपा नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, समाजवादी पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और उनकी लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ा जाएगा।
मांग पत्र सौंपने के दौरान प्रेस में मुख्य रूप से कर्मवीर सिंह गुमी, विजयपाल कश्यप, मोनू कश्यप (मृतक का भाई), सलोनी कश्यप (मृतक की भाभी), प्रवीण कश्यप, डा० मोहसीन, नेत्रपाल कौल, गौरव गुर्जर, अजय अधाना, गौरव गिरी, तुलसीराम यादव, बॉबी सैन, फैज़ान अंसारी, फैज़ल खान, सुभाष यादव, अज्जु पंडित, अशोक कुशवाहा, खेमचंद जाटव, अनुज प्रजापति, मजहर, अनिल शहीद, हरिओम कश्यप, रियाज़ खानू, जितेन्द्र गुर्जर सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

बड़ी राहत! यूपी में स्मार्ट मीटर पर रोक, 45 दिन तक नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन

भाकियू इंडिया की मांग पर यूपी सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक…

1 month ago

हाईकोर्ट सख्त! पानीपत में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, ‘Stilt+4’ पॉलिसी पर भी रोक

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पानीपत में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई, DTP…

1 month ago

हांसी मंडी में हुड्डा का बड़ा हमला! “किसान-मजदूर सब परेशान, 2000 करोड़ से ज्यादा भुगतान अटका”

हांसी मंडी दौरे पर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की समस्याएं उठाईं, खरीद में…

1 month ago

कैथल में B.Ed कॉलेज की विदाई पार्टी में धमाल! डांस, गजल और टाइटल्स पर झूमे छात्र-छात्राएं

कैथल के जाट बी.एड. कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से…

1 month ago

छोटे बच्चों का बड़ा संदेश! कुरुक्षेत्र में Earth Day पर नाटिका और पौधारोपण से छाया जागरूकता अभियान

कुरुक्षेत्र के ग्रैंड मां कॉटेज किड्स स्कूल में Earth Day पर बच्चों ने पौधारोपण और…

1 month ago