मेरठ में वकीलों का जोरदार प्रदर्शन: हाईकोर्ट बेंच की मांग तेज, बेगमपुल पर गूँजे नारे

राष्ट्रीय आचरण संवादाता – प्रशांत पंवार

मेरठ।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर वकीलों ने आज मेरठ में जोरदार प्रदर्शन किया। बेगमपुल पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता जुटे और सरकार से न्यायिक सुविधा मेरठ में उपलब्ध कराने की मांग की।

बार एसोसिएशन व एडवोकेट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की दूरी के कारण लाखों लोगों को न्याय पाने में समय और धन दोनों की भारी बर्बादी होती है। उन्होंने दोहराया कि मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना से पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को बड़ा राहत मिलेगी।

धरना स्थल पर अधिवक्ताओं ने नारे लगाते हुए कहा कि यह मांग कई दशकों से चली आ रही है, लेकिन अब इसे और टालना संभव नहीं है। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरने की वजह से बेगमपुल और आसपास के क्षेत्रों में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। अदालतों में भी वकीलों की अनुपस्थिति के चलते न्यायिक कार्य ठप रहा, जिससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अधिवक्ताओं ने साफ कहा कि जब तक मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना नहीं हो जाती, तब तक यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

उत्तर प्रदेश, मेरठ : विश्व नवकार दिवस पर नमोकार मंत्र जाप, शांति-सद्भाव का संदेश

मेरठ के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विश्व नवकार दिवस पर नमोकार मंत्र का…

13 hours ago

मेरठ छावनी में भक्ति और रंगों का संगम: श्री भगवान जगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से मना होली फाल्गुन महोत्सव

मेरठ छावनी स्थित श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर में होली फाल्गुन महोत्सव भक्ति और…

1 month ago

मेरठ से उठी एकता की गूंज: “घटते रिश्ते, बिखरते परिवार” पर जाट समाज की ऐतिहासिक महासभा, एक मंच पर आया पूरा समाज

मेरठ में आयोजित पारिवारिक मिलन जाट समाज की विशाल गोष्ठी में “घटते रिश्ते व बिखरते…

1 month ago

मेरठ : इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन का भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें नेत्र…

1 month ago