खड़ोली में कालका डेंटल कॉलेज ने लगाया निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों ने उठाया लाभ

राष्ट्रीय आचरण विशेष संवादाता – प्रशांत पंवार

ग्राम खड़ोली। शनिवार, 20 सितम्बर 2025 को कालका डेंटल कॉलेज द्वारा खड़ोली स्थित सैनी धर्मशाला में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कालका डेंटल कॉलेज की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने ग्रामीणों के दांतों की जांच, मौखिक स्वास्थ्य परामर्श, सामान्य दंत रोगों का उपचार, दांतों की सफाई तथा रोगों से बचाव संबंधी जानकारी प्रदान की।

शिविर में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर दंत रोगों की जांच कराई और दंत चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी सुझाव प्राप्त किए। शिविर के सफल आयोजन में खड़ोली के पूर्व पार्षद मनोज सैनी तथा राष्ट्रीय आचरण टीम का भी विशेष सहयोग रहा।

ग्रामीणों ने कालका डेंटल कॉलेज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर गांवों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इस पहल से न केवल लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता मिली बल्कि उन्हें उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं भी गांव में ही प्राप्त हुईं।

कालका डेंटल कॉलेज परिवार ने आश्वासन दिया कि आगे भी इस तरह के सामाजिक सरोकार वाले स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि ग्रामीणों को समय पर चिकित्सा सुविधाएं मिलती रहें।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

बड़ी राहत! यूपी में स्मार्ट मीटर पर रोक, 45 दिन तक नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन

भाकियू इंडिया की मांग पर यूपी सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक…

1 month ago

हाईकोर्ट सख्त! पानीपत में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, ‘Stilt+4’ पॉलिसी पर भी रोक

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पानीपत में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई, DTP…

1 month ago

हांसी मंडी में हुड्डा का बड़ा हमला! “किसान-मजदूर सब परेशान, 2000 करोड़ से ज्यादा भुगतान अटका”

हांसी मंडी दौरे पर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की समस्याएं उठाईं, खरीद में…

1 month ago

कैथल में B.Ed कॉलेज की विदाई पार्टी में धमाल! डांस, गजल और टाइटल्स पर झूमे छात्र-छात्राएं

कैथल के जाट बी.एड. कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से…

1 month ago

छोटे बच्चों का बड़ा संदेश! कुरुक्षेत्र में Earth Day पर नाटिका और पौधारोपण से छाया जागरूकता अभियान

कुरुक्षेत्र के ग्रैंड मां कॉटेज किड्स स्कूल में Earth Day पर बच्चों ने पौधारोपण और…

1 month ago