जिलाधिकारी व सीएमओ ने हावर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को दी कृमि मुक्ति की सीख, एलबेण्डाजोल टैबलेट खिलाकर किया अभियान का शुभारंभ

राष्ट्रीय आचरण विशेष संवादाता – प्रशांत पंवार

मेरठ, 11 अगस्त 2025 — स्वस्थ समाज की नींव स्वस्थ बच्चों पर टिकी होती है, इसी संदेश को लेकर सोमवार को हावर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया ने 19 वर्ष तक की छात्राओं को एलबेण्डाजोल टैबलेट खिलाकर अभियान की शुरुआत की।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथियों का स्वागत पौधा और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। इसके बाद छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर माहौल को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया।

टैबलेट खिलाने से पहले जिलाधिकारी और सीएमओ ने यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक छात्रा ने सुबह का नाश्ता या कुछ हल्का भोजन कर लिया हो, ताकि दवा का प्रभाव सुरक्षित और सही रहे। दवा देने के बाद सभी बच्चों को लगभग 20 मिनट तक स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में रखा गया। जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा —

“बच्चों का स्वस्थ रहना ही देश का भविष्य सुरक्षित करता है। यह अभियान सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों की जिंदगी को बीमारियों से बचाने की दिशा में अहम कदम है।”

सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि कृमि (आंतों के कीड़े) गंदे पानी, अस्वच्छ भोजन और खराब स्वच्छता से हमारे शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। ये हमारे पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ कुपोषण, एनीमिया, कमजोरी और मानसिक विकास में रुकावट जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को हाथ धोने, स्वच्छ भोजन करने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की आदत अपनाने की सलाह दी।

इस मौके पर विद्यालय की अध्यापिकाएं, छात्राएं, स्वास्थ्य विभाग की टीम और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का यह कार्यक्रम बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और बीमारी-रहित जीवन की दिशा में एक प्रेरक पहल साबित हुआ।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

उत्तर प्रदेश, मेरठ : विश्व नवकार दिवस पर नमोकार मंत्र जाप, शांति-सद्भाव का संदेश

मेरठ के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विश्व नवकार दिवस पर नमोकार मंत्र का…

9 hours ago

मेरठ छावनी में भक्ति और रंगों का संगम: श्री भगवान जगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से मना होली फाल्गुन महोत्सव

मेरठ छावनी स्थित श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर में होली फाल्गुन महोत्सव भक्ति और…

1 month ago

मेरठ से उठी एकता की गूंज: “घटते रिश्ते, बिखरते परिवार” पर जाट समाज की ऐतिहासिक महासभा, एक मंच पर आया पूरा समाज

मेरठ में आयोजित पारिवारिक मिलन जाट समाज की विशाल गोष्ठी में “घटते रिश्ते व बिखरते…

1 month ago

मेरठ : इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन का भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें नेत्र…

1 month ago