अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर मेरठ गर्ल्स इंटर कॉलेज में संतुलित आहार पर जागरूकता कार्यक्रम

राष्ट्रीय आचरण संवादाता – उत्सव भारद्वाज

मेरठ। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब की ओर से हापुड़ रोड स्थित मेरठ गर्ल्स इंटर कॉलेज में “दैनिक जीवन में संतुलित आहार का महत्व” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वस्थ खानपान की आदतों और संतुलित आहार के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

क्लब निदेशक आयुष गोयल और पीयूष गोयल ने कहा कि संतुलित आहार शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ बीमारियों से बचाव में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि फास्ट फूड और जंक फूड से बचकर ताज़ा और पौष्टिक भोजन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खानपान विशेषज्ञ डॉ. भावना गांधी ने विशेष रूप से बरसात के मौसम में खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस मौसम में पपीता, नाशपाती, नारियल, सेव, लौकी, तोरी और मूंग दाल का सेवन लाभकारी होता है, जबकि हरी पत्तेदार सब्ज़ियां और मशरूम से परहेज़ करना चाहिए, क्योंकि ये बरसात में संक्रमण का कारण बन सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन नीना पांडे ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री दानिश अली, फरजाना, अर्शी, आयशा सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

बड़ी राहत! यूपी में स्मार्ट मीटर पर रोक, 45 दिन तक नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन

भाकियू इंडिया की मांग पर यूपी सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक…

3 months ago

हाईकोर्ट सख्त! पानीपत में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, ‘Stilt+4’ पॉलिसी पर भी रोक

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पानीपत में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई, DTP…

3 months ago

हांसी मंडी में हुड्डा का बड़ा हमला! “किसान-मजदूर सब परेशान, 2000 करोड़ से ज्यादा भुगतान अटका”

हांसी मंडी दौरे पर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की समस्याएं उठाईं, खरीद में…

3 months ago

कैथल में B.Ed कॉलेज की विदाई पार्टी में धमाल! डांस, गजल और टाइटल्स पर झूमे छात्र-छात्राएं

कैथल के जाट बी.एड. कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से…

3 months ago

छोटे बच्चों का बड़ा संदेश! कुरुक्षेत्र में Earth Day पर नाटिका और पौधारोपण से छाया जागरूकता अभियान

कुरुक्षेत्र के ग्रैंड मां कॉटेज किड्स स्कूल में Earth Day पर बच्चों ने पौधारोपण और…

3 months ago