मेरठ में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का शक्ति प्रदर्शन, विश्वास त्यागी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

संवादाता – राष्ट्रीय आचरण
मेरठ। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी के निर्देशानुसार राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का भव्य कार्यक्रम राष्ट्रवादी भंगेल, जनपद मेरठ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी ने की, जबकि संचालन नरेंद्र त्यागी (सचिव) द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री नीरज त्यागी, अभिषेक त्यागी, देवेंद्र त्यागी, कृष्णा त्रिपाठी, विश्वास त्यागी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसी कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से विश्वास त्यागी (महल वाला) को राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल मेरठ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं व स्थानीय ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विश्वास त्यागी ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा—
“मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी एवं समस्त पदाधिकारियों का हृदय से आभारी हूं, जिन्होंने मुझे यह सम्मान और विश्वास दिया। मैं संगठन के विस्तार, युवाओं को जोड़ने और राष्ट्रहित में काम करने के लिए पूर्ण समर्पण से प्रयास करूंगा।”

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी, पर्यवेक्षक नीरज त्यागी, क्षेत्रीय सचिव देवेंद्र त्यागी, तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन को मजबूत करने एवं आगामी अभियानों को सफल बनाने के संकल्प के साथ सभा संपन्न हुई।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

उत्तर प्रदेश, मेरठ : विश्व नवकार दिवस पर नमोकार मंत्र जाप, शांति-सद्भाव का संदेश

मेरठ के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विश्व नवकार दिवस पर नमोकार मंत्र का…

11 hours ago

मेरठ छावनी में भक्ति और रंगों का संगम: श्री भगवान जगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से मना होली फाल्गुन महोत्सव

मेरठ छावनी स्थित श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर में होली फाल्गुन महोत्सव भक्ति और…

1 month ago

मेरठ से उठी एकता की गूंज: “घटते रिश्ते, बिखरते परिवार” पर जाट समाज की ऐतिहासिक महासभा, एक मंच पर आया पूरा समाज

मेरठ में आयोजित पारिवारिक मिलन जाट समाज की विशाल गोष्ठी में “घटते रिश्ते व बिखरते…

1 month ago

मेरठ : इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन का भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें नेत्र…

1 month ago