स्लम बस्ती में बेटियां बनी उम्मीद की किरण: बेटियॉं फाउंडेशन ने बांटे गर्म वस्त्र, शिक्षा-स्वास्थ्य जागरूकता की जगाई अलख

राष्ट्रीय आचरण संवादाता – कमल
मेरठ। ज्योत्स्ना जैन द्वारा स्थापित नेशनल एनजीओ ‘बेटियॉं फाउंडेशन’ की मेरठ टीम ने आज रंगोली मंडप के पास पुलिया के समीप स्थित स्लम बस्ती में जन–सेवा व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक जिम्मेदारी का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत फाउंडेशन की टीम ने ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को गर्म वस्त्र वितरित किए। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ–सफाई के महत्व से अवगत कराया, ताकि वे मौसम जनित बीमारियों से सुरक्षित रह सकें।

फाउंडेशन ने स्लम क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा को मुख्य प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया। टीम ने स्कूल में दाखिले, फीस माफी, स्कूल ड्रेस और पुस्तकें निःशुल्क उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। यह कदम विशेषकर उन बच्चियों के लिए वरदान साबित होगा, जो आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से दूर रह जाती हैं।

इस प्रेरणादायी आयोजन में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट राधिका अत्रि, उपाध्यक्ष नीना गुप्ता और एडवाइजरी हेड जी.के. अत्रि का विशेष सहयोग रहा। वहीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद हेतु तैयारी कर रहे मृदुल, अंशिका और याकूब भी पर्सनालिटी डेवलपमेंट प्रशिक्षण के उद्देश्य से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

बेटियॉं फाउंडेशन समाज के वंचित, जरूरतमंद और उपेक्षित वर्गों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और सहयोग सेवाएं पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। फाउंडेशन की यह पहल न केवल मानवीय संवेदना का प्रतीक है, बल्कि उन परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत भी है, जो वर्षों से सहायता और अवसरों के इंतजार में हैं।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

बड़ी राहत! यूपी में स्मार्ट मीटर पर रोक, 45 दिन तक नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन

भाकियू इंडिया की मांग पर यूपी सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक…

1 month ago

हाईकोर्ट सख्त! पानीपत में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, ‘Stilt+4’ पॉलिसी पर भी रोक

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पानीपत में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई, DTP…

1 month ago

हांसी मंडी में हुड्डा का बड़ा हमला! “किसान-मजदूर सब परेशान, 2000 करोड़ से ज्यादा भुगतान अटका”

हांसी मंडी दौरे पर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की समस्याएं उठाईं, खरीद में…

1 month ago

कैथल में B.Ed कॉलेज की विदाई पार्टी में धमाल! डांस, गजल और टाइटल्स पर झूमे छात्र-छात्राएं

कैथल के जाट बी.एड. कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से…

1 month ago

छोटे बच्चों का बड़ा संदेश! कुरुक्षेत्र में Earth Day पर नाटिका और पौधारोपण से छाया जागरूकता अभियान

कुरुक्षेत्र के ग्रैंड मां कॉटेज किड्स स्कूल में Earth Day पर बच्चों ने पौधारोपण और…

1 month ago