नगर परिषद अधिकारियों पर लगाएं मिलीभगत के आरोप, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के आगे चार दिवारी बनाने की मांग ।-एसडीएम कोर्ट के आदेश के बावजूद नगर परिषद अधिकारी सरकारी भूमि का कब्ज़ा नहीं ले रहे ।

राष्ट्रीय आचरण संवादाता निर्मल सिंह

पानीपत। आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर नगर परिषद अधिकारियों पर अवैध कब्ज़ाधारियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है । कपूर ने
जिला नगर आयुक्त डा.पंकज यादव व नगर परिषद सचिव मुकेश शर्मा को दी शिकायत में बताया कि एसडीएम समालखा अमित कुमार ने गत 01 अगस्त को एसएमएच मेडिकेयर हस्पताल के विरुद्ध फैसला करते हुए नगर परिषद को अवैध कब्ज़ाई गई भूमि पर दीवार बना कर अपना कब्ज़ा बहाल करने के आदेश दिये थे । लेकिन 26 दिन बीत जाने के बावजूद भी नगर परिषद अधिकारियों ने दीवार बना कर कब्ज़ा लेने की कोई कारवाई नहीं की । आरोप लगाया कि नगर परिषद के अधिकारी अवैध कब्ज़ा धारियों पर मेहरबान हैं और मिले हुए हैं ।
कपूर ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में जीटी रोड़ पर बने 100 बेड के एसएमएच मेडिकेयर एन्ड सुपर स्पेशलिटी हस्पताल के मालिकों ने फ्रंट में नगर परिषद कि 635 वर्ग गज़ भूमि में अपनी एंट्री व वाहन पार्किंग बना कर अवैध कब्ज़ा कर लिया । पालिका अधिकारियों से मिलकर भवन निर्माण का नक्शा भी स्वीकृत करवा लिया था । उनकी शिकायत के बाद नगर परिषद ने हस्पताल के स्वीकृत नक्शे को रद्द कर दिया । लेकिन नगर परिषद अधिकारियों ने हस्पताल बिल्डिंग को सील करने व ध्वस्त करने की कोई कारवाई नहीं की । एसडीएम कोर्ट के लिखित ऑर्डर के बावजूद नगर परिषद की भूमि पर कब्ज़ा लेकर चार दिवारी तक नहीं बनाई । कपूर ने हस्पताल के आगे तुरंत दीवार बना कर कब्ज़ा लेने, हस्पताल की बिल्डिंग सील करने, अवैध निर्माण ध्वस्त करने व मिलीभगत करने वाले नगर परिषद अधिकारियों के विरूद सख्त कारवाई करने की मांग की है ।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

बड़ी राहत! यूपी में स्मार्ट मीटर पर रोक, 45 दिन तक नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन

भाकियू इंडिया की मांग पर यूपी सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक…

3 months ago

हाईकोर्ट सख्त! पानीपत में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, ‘Stilt+4’ पॉलिसी पर भी रोक

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पानीपत में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई, DTP…

3 months ago

हांसी मंडी में हुड्डा का बड़ा हमला! “किसान-मजदूर सब परेशान, 2000 करोड़ से ज्यादा भुगतान अटका”

हांसी मंडी दौरे पर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की समस्याएं उठाईं, खरीद में…

3 months ago

कैथल में B.Ed कॉलेज की विदाई पार्टी में धमाल! डांस, गजल और टाइटल्स पर झूमे छात्र-छात्राएं

कैथल के जाट बी.एड. कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से…

3 months ago

छोटे बच्चों का बड़ा संदेश! कुरुक्षेत्र में Earth Day पर नाटिका और पौधारोपण से छाया जागरूकता अभियान

कुरुक्षेत्र के ग्रैंड मां कॉटेज किड्स स्कूल में Earth Day पर बच्चों ने पौधारोपण और…

3 months ago