बलिदान दिवस में चौ.बलकार सिंह सैंकड़ों समर्थकों के साथ हुए शामिल

राष्ट्रीय आचरण संवादाता – बलवंत सिंह जटिया

ढांड, 3 अगस्त : गांव कौल में आयोजित ऐतिहासिक बलिदान दिवस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौ. बलकार सिंह अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे और शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने इस आयोजन को देशभक्ति, सामाजिक एकता व जनजागरण की प्रेरक मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि यह दिन रोड़ समाज के उन वीर सपूतों को समर्पित रहा, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया और हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए शौर्य व समर्पण की अमिट मिसाल बने।बलिदान दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन अमर शहीदों की स्मृति का प्रतीक है जिनका त्याग व बलिदान आज भी हमें अपने कर्त्तव्यों व देश प्रेम की याद दिलाता है।कमेटी पदाधिकारियों, ग्राम कौल के युवाओं व समाजसेवियों ने जिस समर्पण व उत्साह से इस आयोजन को सफल बनाया है, वह प्रशंसनीय है।उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हर नागरिक को ऐसे आयोजनों में भाग लेकर शहीदों की स्मृति को जीवित रखना चाहिए। इस मौके पर सुभाष सांच, रघुबीर जडौला, चरण सिंह, बाल किशन जडौला, राजेश रसीना, विनोद ट्यौंठा,डाँ कृष्ण कुमार, पूर्व पंच ऋषिपाल पबनावा,बलवान सिंह, रामपाल पबनावा, महीपाल बंदराणा सहित अन्य मौजूद रहे।
बलिदान दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए साथियों संग रवाना होते चौ.बलकार सिंह पूंडरी।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

बड़ी राहत! यूपी में स्मार्ट मीटर पर रोक, 45 दिन तक नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन

भाकियू इंडिया की मांग पर यूपी सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक…

3 months ago

हाईकोर्ट सख्त! पानीपत में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, ‘Stilt+4’ पॉलिसी पर भी रोक

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पानीपत में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई, DTP…

3 months ago

हांसी मंडी में हुड्डा का बड़ा हमला! “किसान-मजदूर सब परेशान, 2000 करोड़ से ज्यादा भुगतान अटका”

हांसी मंडी दौरे पर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की समस्याएं उठाईं, खरीद में…

3 months ago

कैथल में B.Ed कॉलेज की विदाई पार्टी में धमाल! डांस, गजल और टाइटल्स पर झूमे छात्र-छात्राएं

कैथल के जाट बी.एड. कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से…

3 months ago

छोटे बच्चों का बड़ा संदेश! कुरुक्षेत्र में Earth Day पर नाटिका और पौधारोपण से छाया जागरूकता अभियान

कुरुक्षेत्र के ग्रैंड मां कॉटेज किड्स स्कूल में Earth Day पर बच्चों ने पौधारोपण और…

3 months ago