मेरठ : बच्चों की सुरक्षा की मजबूत नींव: बेटियाँ फाउंडेशन ने नन्हें बच्चों को सिखाया Good Touch – Bad Touch

मेरठ | राष्ट्रीय आचरण न्यूज़ डेस्क
बच्चों की सुरक्षा और आत्मविश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए बेटियाँ फाउंडेशन (मेरठ टीम) ने Buddy Play School में प्री-नर्सरी से लेकर UKG तक के बच्चों के लिए “Good Touch – Bad Touch” पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस अभियान का नेतृत्व फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. ज्योत्सना जैन ने किया, जिसमें बच्चों को बेहद सरल, सहज और बाल-अनुकूल भाषा में सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श के बारे में समझाया गया। बच्चों को यह भी सिखाया गया कि अगर कोई उन्हें असहज महसूस कराए तो वे बेझिझक “ना” कहें, वहां से हटें और तुरंत किसी भरोसेमंद बड़े को जानकारी दें।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ सवाल पूछे और गतिविधियों के जरिए विषय को समझा, जिससे यह साबित हुआ कि छोटी उम्र में दी गई सही जानकारी बच्चों को आत्म-सुरक्षा की ताकत देती है।
विद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने का आश्वासन दिया।
बेटियाँ फाउंडेशन का यह प्रयास समाज को यह संदेश देता है कि सुरक्षित बचपन ही सशक्त भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

बड़ी राहत! यूपी में स्मार्ट मीटर पर रोक, 45 दिन तक नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन

भाकियू इंडिया की मांग पर यूपी सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक…

2 months ago

हाईकोर्ट सख्त! पानीपत में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, ‘Stilt+4’ पॉलिसी पर भी रोक

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पानीपत में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई, DTP…

2 months ago

हांसी मंडी में हुड्डा का बड़ा हमला! “किसान-मजदूर सब परेशान, 2000 करोड़ से ज्यादा भुगतान अटका”

हांसी मंडी दौरे पर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की समस्याएं उठाईं, खरीद में…

2 months ago

कैथल में B.Ed कॉलेज की विदाई पार्टी में धमाल! डांस, गजल और टाइटल्स पर झूमे छात्र-छात्राएं

कैथल के जाट बी.एड. कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से…

2 months ago

छोटे बच्चों का बड़ा संदेश! कुरुक्षेत्र में Earth Day पर नाटिका और पौधारोपण से छाया जागरूकता अभियान

कुरुक्षेत्र के ग्रैंड मां कॉटेज किड्स स्कूल में Earth Day पर बच्चों ने पौधारोपण और…

2 months ago