बेटियां फाउंडेशन’ ने दी महिलाओं को माहवारी जागरूकता की सीख, बच्चों में फल वितरित कर जगाई मुस्कान — डॉ. ज्योत्सना जैन के नेतृत्व में प्रेरणादायक पहल

संवादाता – प्रशांत पंवार

मेरठ। समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बेटियां फाउंडेशन द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। संगठन की संस्थापक डॉ. ज्योत्सना जैन के निर्देशन में 11 नवम्बर 2025 को दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड के पास झुग्गी बस्ती क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम एवं फल वितरण अभियान का आयोजन किया गया।

इस दौरान फाउंडेशन की टीम ने बस्ती की महिलाओं से संवाद करते हुए माहवारी (Menstrual Hygiene) से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया तथा उन्हें स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया।

डॉ. जैन ने बताया कि आज भी समाज के कई वर्गों में माहवारी को लेकर झिझक और गलतफहमियां हैं, जिन्हें शिक्षा और संवाद के माध्यम से ही मिटाया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं को स्वस्थ जीवन के लिए सेनेटरी नैपकिन का सही प्रयोग करने की सलाह दी और इसे नियमित जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट एडवाइजर प्रभा गुप्ता और अर्चना गोयल ने महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता बरतने के उपाय बताए। उन्होंने विशेष रूप से यह आग्रह किया कि महिलाएं पुराने कपड़ों का प्रयोग न करें और स्वच्छता के प्रति सजग रहें।

दोनों सलाहकारों ने अपने हाथों से उपस्थित महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन का वितरण भी किया।

इसी क्रम में फाउंडेशन द्वारा वहां मौजूद बच्चों को फल वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। आयोजन स्थल पर सामाजिक समरसता और स्नेह का सुंदर दृश्य देखने को मिला।

इस अवसर पर मोनिका बंसल, मीनू बंसल, हरप्रीत कौर, प्रभा गुप्ता और अर्चना गोयल सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहीं, जिन्होंने इस अभियान में अपना सक्रिय सहयोग दिया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. ज्योत्सना जैन ने कहा कि “महिलाओं की स्वच्छता, सिर्फ व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामाजिक ज़िम्मेदारी है। जब हर महिला जागरूक होगी, तभी समाज स्वस्थ होगा।”

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

बड़ी राहत! यूपी में स्मार्ट मीटर पर रोक, 45 दिन तक नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन

भाकियू इंडिया की मांग पर यूपी सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक…

1 month ago

हाईकोर्ट सख्त! पानीपत में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, ‘Stilt+4’ पॉलिसी पर भी रोक

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पानीपत में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई, DTP…

1 month ago

हांसी मंडी में हुड्डा का बड़ा हमला! “किसान-मजदूर सब परेशान, 2000 करोड़ से ज्यादा भुगतान अटका”

हांसी मंडी दौरे पर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की समस्याएं उठाईं, खरीद में…

1 month ago

कैथल में B.Ed कॉलेज की विदाई पार्टी में धमाल! डांस, गजल और टाइटल्स पर झूमे छात्र-छात्राएं

कैथल के जाट बी.एड. कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से…

1 month ago

छोटे बच्चों का बड़ा संदेश! कुरुक्षेत्र में Earth Day पर नाटिका और पौधारोपण से छाया जागरूकता अभियान

कुरुक्षेत्र के ग्रैंड मां कॉटेज किड्स स्कूल में Earth Day पर बच्चों ने पौधारोपण और…

1 month ago