राष्ट्रीय आचरण संवादाता – अरुण
खड़ोली बायपास, भोला रोड | 21 जुलाई 2025
सावन की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान खड़ोली बायपास पर एक सुंदर मिसाल देखने को मिली। स्थानीय युवाओं ने कांवड़ियों के लिए जल सेवा और सहायता शिविर लगाकर दिल से सेवा की। इस पुण्य कार्य में पुलिस प्रशासन भी कंधे से कंधा मिलाकर शामिल हुआ।
तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि युवा और पुलिसकर्मी मिलकर पानी की थैलियां बाँटते नजर आ रहे हैं, जिससे यह संदेश जाता है कि सेवा भाव सिर्फ आम लोगों तक सीमित नहीं, प्रशासन भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है।
इस सेवा कार्य को देखकर राहगीरों और यात्रियों के चेहरों पर संतोष और मुस्कान साफ देखी गई। कुछ लोगों ने कहा कि, “आज की भागदौड़ भरी दुनिया में ऐसे दृश्य दिल को छू लेते हैं।”
🙏 “बोल बम” के नारों के बीच सेवा का यह संगम, समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।
भाकियू इंडिया की मांग पर यूपी सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक…
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पानीपत में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई, DTP…
हांसी मंडी दौरे पर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की समस्याएं उठाईं, खरीद में…
कैथल के जाट बी.एड. कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से…
कुरुक्षेत्र के ग्रैंड मां कॉटेज किड्स स्कूल में Earth Day पर बच्चों ने पौधारोपण और…
पलवल के अर्निका हेल्थ टेक कॉलेज में Earth Day 2026 पर छात्रों और स्टाफ ने…