सेवा का संकल्प, रोशनी का उत्सव: किनौनी में लगा 21वां निशुल्क नेत्र चिकित्सा महाशिविर

संवादाता :- राष्ट्रिय आचरण
रोहटा क्षेत्र के ग्राम किनौनी में सेवा और संवेदना की मिसाल पेश करते हुए राजेन्द्र गुज्जर के आवास पर 21वें निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव आशीष चौधरी के प्रयास से आयोजित इस शिविर में सैकड़ों लोगों की निशुल्क आंखों की जांच की गई तथा जरूरतमंदों को चश्मे व दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं।
शिविर के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के ऑपरेशन कराए गए, वहीं श्रवण बाधित लोगों की जांच कर उन्हें निशुल्क श्रवण यंत्र भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर आशीष चौधरी ने कहा कि जनता की सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और क्षेत्रवासियों की हर समस्या का समाधान करना उनका प्रथम लक्ष्य रहेगा।
दिल्ली से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम में ज्योति, दीपा, पिंकी, सौरभ, सूर्यकांत और अंकुर भारद्वाज शामिल रहे, जिन्होंने पूरी निष्ठा से सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में फौजदार, तुषार, शाबिर, शौकिन खान, अनिरुद्ध, मनमोहन, आसिफ उर्फ छनगा, पिंटू शर्मा, सचिन, वकील सद्दाम, सोनू त्यागी सहित सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
यह शिविर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा और मानवीय सरोकारों का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

बड़ी राहत! यूपी में स्मार्ट मीटर पर रोक, 45 दिन तक नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन

भाकियू इंडिया की मांग पर यूपी सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक…

3 months ago

हाईकोर्ट सख्त! पानीपत में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, ‘Stilt+4’ पॉलिसी पर भी रोक

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पानीपत में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई, DTP…

3 months ago

हांसी मंडी में हुड्डा का बड़ा हमला! “किसान-मजदूर सब परेशान, 2000 करोड़ से ज्यादा भुगतान अटका”

हांसी मंडी दौरे पर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की समस्याएं उठाईं, खरीद में…

3 months ago

कैथल में B.Ed कॉलेज की विदाई पार्टी में धमाल! डांस, गजल और टाइटल्स पर झूमे छात्र-छात्राएं

कैथल के जाट बी.एड. कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से…

3 months ago

छोटे बच्चों का बड़ा संदेश! कुरुक्षेत्र में Earth Day पर नाटिका और पौधारोपण से छाया जागरूकता अभियान

कुरुक्षेत्र के ग्रैंड मां कॉटेज किड्स स्कूल में Earth Day पर बच्चों ने पौधारोपण और…

3 months ago