मेरठ कॉलेज के सामने आज़ादी का जश्न: नगर आयुक्त सौरभ गंगवाल ने रैली को किया संबोधित, आलूवालिया जी भी रहे शामिल — देशभक्ति के नारों से गूंजा पार्क 🇮🇳

राष्ट्रीय आचरण संवादाता – पवन पासवान
मेरठ, 15 अगस्त 2025 — स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेरठ कॉलेज के सामने स्थित पार्क में आयोजित भव्य रैली में नगर आयुक्त सौरभ गंगवाल ने देशभक्ति से ओत-प्रोत संबोधन किया। रैली में विशेष अतिथि के रूप में आलूवालिया जी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक विचारों से उपस्थित जनसमूह को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया।

नगर आयुक्त गंगवाल ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि आज़ादी हमें सहज रूप से नहीं मिली, इसके लिए अनगिनत देशभक्तों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने जीवन में ईमानदारी, अनुशासन और देशभक्ति को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

रैली के दौरान पार्क में देशभक्ति गीतों की गूंज, तिरंगे झंडों की लहराती कतार और उपस्थित नागरिकों के ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम्’ के नारों ने माहौल को रोमांचक बना दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और मिठाई वितरण के साथ हुआ।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

बड़ी राहत! यूपी में स्मार्ट मीटर पर रोक, 45 दिन तक नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन

भाकियू इंडिया की मांग पर यूपी सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक…

3 months ago

हाईकोर्ट सख्त! पानीपत में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, ‘Stilt+4’ पॉलिसी पर भी रोक

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पानीपत में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई, DTP…

3 months ago

हांसी मंडी में हुड्डा का बड़ा हमला! “किसान-मजदूर सब परेशान, 2000 करोड़ से ज्यादा भुगतान अटका”

हांसी मंडी दौरे पर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की समस्याएं उठाईं, खरीद में…

3 months ago

कैथल में B.Ed कॉलेज की विदाई पार्टी में धमाल! डांस, गजल और टाइटल्स पर झूमे छात्र-छात्राएं

कैथल के जाट बी.एड. कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से…

3 months ago

छोटे बच्चों का बड़ा संदेश! कुरुक्षेत्र में Earth Day पर नाटिका और पौधारोपण से छाया जागरूकता अभियान

कुरुक्षेत्र के ग्रैंड मां कॉटेज किड्स स्कूल में Earth Day पर बच्चों ने पौधारोपण और…

3 months ago