राष्ट्रीय आचरण संवादाता -उत्सव भारद्वाज
मेरठ, 14 अगस्त।
पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब ने डी ब्लॉक शास्त्री नगर में व्यापार संघ के सहयोग से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगे झंडों का वितरण किया।
क्लब निदेशक आयुष गोयल और पीयूष गोयल ने व्यापारियों को अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है और इसे फहराकर हम अपने राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट करते हैं।
डी ब्लॉक व्यापार संघ के महामंत्री अंकित अरोड़ा ने उपस्थित लोगों को तिरंगे का महत्व समझाया। कार्यक्रम का संचालन अमित गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर डी ब्लॉक मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नवदीप शुक्ला, महामंत्री अंकित अरोड़ा, यश अग्रवाल, संजय रोलस्टन, रोली गोयल, निधि रस्तोगी, मनोज गर्ग, संजीव गुप्ता, देवेश जैन, वरुण जैन, माजिद, दीपक अरोड़ा, राहुल और विक्की सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
भाकियू इंडिया की मांग पर यूपी सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक…
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पानीपत में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई, DTP…
हांसी मंडी दौरे पर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की समस्याएं उठाईं, खरीद में…
कैथल के जाट बी.एड. कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से…
कुरुक्षेत्र के ग्रैंड मां कॉटेज किड्स स्कूल में Earth Day पर बच्चों ने पौधारोपण और…
पलवल के अर्निका हेल्थ टेक कॉलेज में Earth Day 2026 पर छात्रों और स्टाफ ने…