Categories: राजनीति

बीजेपी के वरिष्ठ नेता पंडित सुनील भराला ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की भेंट, जन्मदिन की दी शुभकामनायें

संवादाता – प्रशांत पंवार

नई दिल्ली: भारत सरकार के यशस्वी रक्षा मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्षस्थ नेता श्री राजनाथ सिंह जी को उनके जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक, पूर्व राज्य मंत्री एवं
भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सुनील भराला जी ने मुलाकात कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

श्री भराला ने राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि राजनाथ सिंह जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सच्चाई और सिद्धांतों के लिए समर्पित है।

उन्होंने न केवल उत्तर प्रदेश की राजनीति को दिशा दी, बल्कि देश के गृह मंत्री और अब रक्षा मंत्री के रूप में राष्ट्रीय सुरक्षा को भी नई मजबूती प्रदान की है। उनका व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस भेंट के दौरान श्री भराला ने राष्ट्रीय परशुराम परिषद की गतिविधियों और भगवान परशुराम के विचारों को लेकर चल रहे अभियानों की जानकारी दी। साथ ही परिषद की ओर से एक स्मृति चिन्ह भी रक्षा मंत्री को भेंट किया गया।

दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रहित, युवाओं में सांस्कृतिक जागरूकता और देश की सुरक्षा नीतियों को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। अंत में श्री भराला ने ईश्वर से रक्षा मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान में निरंतर प्रगति की कामना की।

prashantpanwar137@gmail.com

Share
Published by
prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

उत्तर प्रदेश, मेरठ : विश्व नवकार दिवस पर नमोकार मंत्र जाप, शांति-सद्भाव का संदेश

मेरठ के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विश्व नवकार दिवस पर नमोकार मंत्र का…

22 hours ago

मेरठ छावनी में भक्ति और रंगों का संगम: श्री भगवान जगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से मना होली फाल्गुन महोत्सव

मेरठ छावनी स्थित श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर में होली फाल्गुन महोत्सव भक्ति और…

1 month ago

मेरठ से उठी एकता की गूंज: “घटते रिश्ते, बिखरते परिवार” पर जाट समाज की ऐतिहासिक महासभा, एक मंच पर आया पूरा समाज

मेरठ में आयोजित पारिवारिक मिलन जाट समाज की विशाल गोष्ठी में “घटते रिश्ते व बिखरते…

1 month ago

मेरठ : इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन का भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें नेत्र…

1 month ago