मेरठ : अरुणम कॉलोनी में गूंजा जयकारा: प्रथम स्थापना दिवस पर महावीर मंदिर में भव्य सांस्कृतिक संध्या व ऐतिहासिक महाआरती

राष्ट्रिय आचरण संवादाता

मेरठ। मेरठ-दिल्ली रोड स्थित अरुणम कॉलोनी में श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर (छोटा महावीर जी) के प्रथम स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भगवान महावीर स्वामी की ऐतिहासिक महाआरती का दिव्य आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम के अंतर्गत “पूजा का फल” नाटिका का मंचन किया गया। साथ ही आगामी भव्य रथयात्रा में पात्रों के चयन हेतु कूपन लकी ड्रॉ का आयोजन भी हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
मीडिया प्रभारी संजीव जैन (गॉडविन) ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 फरवरी 2026 को प्रातः श्री वर्धमान महामंडल विधान, भव्य रथयात्रा तथा एक हजार आठ कलशों द्वारा पांडुक शिला पर श्री जी का मस्तकाभिषेक संपन्न होगा। मंदिर पुण्यार्जक परिवार श्री मुकुल जैन एवं श्रीमती मनीषा जैन के सानिध्य में समस्त कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंच संचालन ऋषभ जैन (CA) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री अमित जैन, श्री विशाक जैन, श्री प्रतीक जैन, श्री अनमोल जैन, श्री आयुष जैन, श्री ऋषभ जैन, श्री मुकेश जैन, श्री सौरभ जैन, श्री नीरज जैन, श्री रजत जैन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आयोजक समस्त दिगंबर जैन समाज, मेरठ ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस पावन महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया है।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

बड़ी राहत! यूपी में स्मार्ट मीटर पर रोक, 45 दिन तक नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन

भाकियू इंडिया की मांग पर यूपी सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक…

2 months ago

हाईकोर्ट सख्त! पानीपत में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, ‘Stilt+4’ पॉलिसी पर भी रोक

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पानीपत में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई, DTP…

2 months ago

हांसी मंडी में हुड्डा का बड़ा हमला! “किसान-मजदूर सब परेशान, 2000 करोड़ से ज्यादा भुगतान अटका”

हांसी मंडी दौरे पर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की समस्याएं उठाईं, खरीद में…

2 months ago

कैथल में B.Ed कॉलेज की विदाई पार्टी में धमाल! डांस, गजल और टाइटल्स पर झूमे छात्र-छात्राएं

कैथल के जाट बी.एड. कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से…

2 months ago

छोटे बच्चों का बड़ा संदेश! कुरुक्षेत्र में Earth Day पर नाटिका और पौधारोपण से छाया जागरूकता अभियान

कुरुक्षेत्र के ग्रैंड मां कॉटेज किड्स स्कूल में Earth Day पर बच्चों ने पौधारोपण और…

2 months ago