टैगोर पब्लिक स्कूल में गूंजी सुरक्षा की आवाज, ‘सुरक्षित बचपन कार्यशाला’ में बच्चों को सिखाया आत्मरक्षा का मंत्र

राष्ट्रिय आचरण संवादाता

मेरठ। जागृति विहार सेक्टर-2 स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में नैशनल एनजीओ बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा “सुरक्षित बचपन कार्यशाला” का प्रभावशाली आयोजन किया गया। डॉ. ज्योत्सना जैन द्वारा स्थापित इस संस्था का उद्देश्य बच्चों को व्यक्तिगत सुरक्षा, जागरूकता और आत्म-संरक्षण के प्रति शिक्षित व सशक्त बनाना रहा।
कार्यशाला के दौरान बच्चों को सरल और संवादात्मक शैली में आत्मरक्षा के प्रारंभिक उपाय बताए गए। साथ ही उन्हें यह भी समझाया गया कि किसी भी अनुचित परिस्थिति में डरने की बजाय साहसपूर्वक आवाज उठाना कितना जरूरी है। कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और खुलकर अपने सवाल भी पूछे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं प्रबंधन समिति ने बेटियाँ फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी जागरूकता कार्यशालाएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को सुरक्षित रहने और अन्य साथियों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। मेरठ टीम की डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट राधिका अत्रि और जिला सब-कोऑर्डिनेटर पूर्णिमा आर्य ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

बड़ी राहत! यूपी में स्मार्ट मीटर पर रोक, 45 दिन तक नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन

भाकियू इंडिया की मांग पर यूपी सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक…

2 months ago

हाईकोर्ट सख्त! पानीपत में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, ‘Stilt+4’ पॉलिसी पर भी रोक

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पानीपत में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई, DTP…

2 months ago

हांसी मंडी में हुड्डा का बड़ा हमला! “किसान-मजदूर सब परेशान, 2000 करोड़ से ज्यादा भुगतान अटका”

हांसी मंडी दौरे पर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की समस्याएं उठाईं, खरीद में…

2 months ago

कैथल में B.Ed कॉलेज की विदाई पार्टी में धमाल! डांस, गजल और टाइटल्स पर झूमे छात्र-छात्राएं

कैथल के जाट बी.एड. कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से…

2 months ago

छोटे बच्चों का बड़ा संदेश! कुरुक्षेत्र में Earth Day पर नाटिका और पौधारोपण से छाया जागरूकता अभियान

कुरुक्षेत्र के ग्रैंड मां कॉटेज किड्स स्कूल में Earth Day पर बच्चों ने पौधारोपण और…

2 months ago