राष्ट्रीय आचरण संवादाता सत्यम नागपाल
जगाधरी में तीज का त्योहार मनाया गया। जिसमें नगर निगम की मेयर श्रीमती सुमन बहामनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। मेयर सुमन बहामनी ने विद्यालय में लगा झूला झूल कर तीज के त्यौहार की रस्म को पूरा किया तथा अध्यापक,अध्यापिकाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम का आनंद लिया। मेयर ने विद्यालय के प्रधानाचार्य और अध्यापकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्टाफ के सदस्यों में ऐसा प्रेम व खुशनुमा माहौल बहुत कम देखने को मिलता है। छात्र अपने अध्यापकों को देखकर व्यवहार करना सीखते है। डी.ए.वी पुलिस पब्लिक स्कूल के अध्यापकों का व्यवहार बताता है कि यहां के छात्रों में भी आपसी प्रेम व भाईचारा है। मेयर ने सभी को तीज की शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा विद्यालय की तरक्की के लिए कामना की।विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने मेयर सुमन बहामनी का स्वागत किया तथा तीज के कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि त्योहार के उत्साह भरे माहौल में मेयर सुमन बहामनी जी की उपस्थिति से कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया है। मेयर द्वारा अध्यापक,अध्यापिकाओं का उत्साह वर्धन किए जाने से उन्हे और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी। प्रधानाचार्य ने सभी को तीज के त्यौहार की बधाई दी तथा सुखी व खुशहाल जीवन की कामना की। तीज के कार्यक्रम में मंच का संचालन समाज शास्त्र की अध्यापिका राजविंदर कौर तथा पंजाबी की अध्यापिका राजविंदर कौर द्वारा किया गया। स्टाफ के सभी सदस्यों ने धूमधाम से त्योहार मनाया।
नेशनल NGO बेटियाँ फाउंडेशन मेरठ टीम ने रोहटा रोड स्थित सनशाइन ग्लोबल स्कूल में मोबाइल…
मेरठ के सरस्वती विहार, रोहटा रोड में अहलकार सिंह नागर की अध्यक्षता में विराट हिन्दू…
रोहटा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत आशीष चौधरी ने मीरपुर, लाहौरगढ़, कैथवाड़ी और रसूलपुर…
मेरठ-दिल्ली रोड स्थित अरुणम कॉलोनी में श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर (छोटा महावीर…
टैगोर पब्लिक स्कूल, जागृति विहार में बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा आयोजित “सुरक्षित बचपन कार्यशाला” में बच्चों…
क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए एक करोड़…