मेरठ : डीएवी शास्त्री नगर, मेरठ में ‘लोहरी’ के शुभ अवसर पर आशीर्वाद समारोह का आयोजन

संवादाता राष्ट्रिय आचरण
डीएवी शास्त्री नगर, मेरठ में ‘लोहरी’ के शुभ अवसर पर आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। लोहरी का पावन पर्व हर्ष और उल्लास लेकर आता है और मकर सक्रांति में सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण के ओर आता है एवं मकर राशि में प्रवेश करता है। इसके पश्चात सूर्य अपनी ऊर्जा को प्राप्त करता है तथा हम बसंत ऋतु की ओर अग्रसर होते हैं।
सूर्य की ऊर्जा अंधकार को हर लेती है, उसी प्रकार विद्यार्थियों की मेहनत एवं परिश्रम अज्ञान के अंधकार को हर लेता है।
लोहरी के पावन अवसर पर कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों ने यज्ञ की आहुतियां देते हुए अपने भावी भविष्य के लिए यज्ञ की पवित्र अग्नि के समक्ष संकल्प लिया कि वे उत्तम चरित्र का निर्माण कर सफलता के चरमोत्कर्ष को प्राप्त करेंगे।
कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों द्वारा कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
डाॅ अल्पना शर्मा (क्षेत्रीय अधिकारी, डीएवी स्कूल, यू पी जोन-ए) ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बोर्ड परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य सांझा किए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभाशीष प्रदान किया।
प्रधानाचार्या श्रीमती अपर्णा जैन ने कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा हेतु आशीर्वाद प्रदान किया तथा उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

श्रीमती अपर्णा जैन
प्रधानाचार्या

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

बड़ी राहत! यूपी में स्मार्ट मीटर पर रोक, 45 दिन तक नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन

भाकियू इंडिया की मांग पर यूपी सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक…

1 month ago

हाईकोर्ट सख्त! पानीपत में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, ‘Stilt+4’ पॉलिसी पर भी रोक

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पानीपत में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई, DTP…

1 month ago

हांसी मंडी में हुड्डा का बड़ा हमला! “किसान-मजदूर सब परेशान, 2000 करोड़ से ज्यादा भुगतान अटका”

हांसी मंडी दौरे पर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की समस्याएं उठाईं, खरीद में…

1 month ago

कैथल में B.Ed कॉलेज की विदाई पार्टी में धमाल! डांस, गजल और टाइटल्स पर झूमे छात्र-छात्राएं

कैथल के जाट बी.एड. कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से…

1 month ago

छोटे बच्चों का बड़ा संदेश! कुरुक्षेत्र में Earth Day पर नाटिका और पौधारोपण से छाया जागरूकता अभियान

कुरुक्षेत्र के ग्रैंड मां कॉटेज किड्स स्कूल में Earth Day पर बच्चों ने पौधारोपण और…

1 month ago