🌊 हस्तिनापुर खादर बाढ़ क्षेत्र का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, राहत कार्यों की समीक्षा

राष्ट्रीय आचरण संवादाता

मेरठ, 07 अगस्त 2025 – जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने आज हस्तिनापुर के खादर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ की मौजूदा स्थिति का विस्तृत जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तेजी से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों से सीधी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि—

“प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तैयारी में हैं।”

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम, चिकित्सा शिविर और अन्य राहत केंद्रों का भी दौरा किया, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा की और मौजूद अधिकारियों को सुधार संबंधी निर्देश दिए।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त) सूर्य कान्त त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

– जिला प्रशासन, मेरठ

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

उत्तर प्रदेश, मेरठ : विश्व नवकार दिवस पर नमोकार मंत्र जाप, शांति-सद्भाव का संदेश

मेरठ के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विश्व नवकार दिवस पर नमोकार मंत्र का…

9 hours ago

मेरठ छावनी में भक्ति और रंगों का संगम: श्री भगवान जगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से मना होली फाल्गुन महोत्सव

मेरठ छावनी स्थित श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर में होली फाल्गुन महोत्सव भक्ति और…

1 month ago

मेरठ से उठी एकता की गूंज: “घटते रिश्ते, बिखरते परिवार” पर जाट समाज की ऐतिहासिक महासभा, एक मंच पर आया पूरा समाज

मेरठ में आयोजित पारिवारिक मिलन जाट समाज की विशाल गोष्ठी में “घटते रिश्ते व बिखरते…

1 month ago

मेरठ : इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन का भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें नेत्र…

1 month ago