मेरठ। थाना लालकुर्ती पुलिस ने मंगलवार दोपहर एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पर्स चोरी करने वाली महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से चोरी किया हुआ पर्स और 2500 रुपये नगद भी बरामद किए।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कैंट के नेतृत्व में लालकुर्ती थाने की टीम को यह सफलता मिली।
गिरफ्तार महिला की पहचान ममता पत्नी रुकनपाल, निवासी गली नं. 1, करावल नगर थाना खजूरी, नई दिल्ली, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ने पीड़िता श्रीमती प्रतिभा सिंह का थैला काटकर उसमें रखा पर्स चोरी किया था, जिसमें करीब 2500 रुपये नगद मौजूद थे।
इस संबंध में लालकुर्ती थाने में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्ता को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
बरामदगी
एक पर्स 2500 रुपये नगद
गिरफ्तारी करने वाली टीम
म0उ0नि0 शिवांगी, थाना लालकुर्ती मेरठ म0कां0 मीनाक्षी, थाना लालकुर्ती मेरठ म0कां0 दीक्षा चौहान, थाना लालकुर्ती मेरठ म0कां0 पल्लवी पुण्डीर, थाना लालकुर्ती मेरठ
मेरठ के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विश्व नवकार दिवस पर नमोकार मंत्र का…
मेरठ छावनी स्थित श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर में होली फाल्गुन महोत्सव भक्ति और…
घंटाघर स्थित जैन धर्मशाला में जैन चेतना फोरम द्वारा भव्य होली महोत्सव एवं सम्मान समारोह…
मेरठ में आयोजित पारिवारिक मिलन जाट समाज की विशाल गोष्ठी में “घटते रिश्ते व बिखरते…
इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें नेत्र…
नेशनल NGO बेटियाँ फाउंडेशन मेरठ टीम ने रोहटा रोड स्थित सनशाइन ग्लोबल स्कूल में मोबाइल…