राष्ट्रीय आचरण संवादत – पवन पासवान
मेरठ, 08 अगस्त 2025 – जनपद मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने आज पुलिस लाइन में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, ड्रेस कोड और अनुशासन की बारीकी से जांच की।
परेड के उपरांत एसएसपी ने पुलिस लाइन के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया, जिसमें क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा और पुलिस भोजनालय शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था, अनुशासन, वाहनों की स्थिति और कर्मचारियों की आवश्यकताओं का भी जायजा लिया।
इसके बाद आदेश कक्ष में पहुंचकर उन्होंने अर्दली रूम की कार्यवाही की समीक्षा की और सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यप्रणाली सुधारने और जनता से बेहतर व्यवहार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि—
“व्यवस्था और अनुशासन पुलिस बल की पहचान है। प्रत्येक कर्मचारी को अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा और समयबद्ध तरीके से करना चाहिए।”
इस दौरान पुलिस लाइन में तैनात कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और निरीक्षण के बाद तय दिशा-निर्देशों को अमल में लाने की तैयारी शुरू कर दी गई।
– पुलिस विभाग, जनपद मेरठ
मेरठ के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विश्व नवकार दिवस पर नमोकार मंत्र का…
मेरठ छावनी स्थित श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर में होली फाल्गुन महोत्सव भक्ति और…
घंटाघर स्थित जैन धर्मशाला में जैन चेतना फोरम द्वारा भव्य होली महोत्सव एवं सम्मान समारोह…
मेरठ में आयोजित पारिवारिक मिलन जाट समाज की विशाल गोष्ठी में “घटते रिश्ते व बिखरते…
इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें नेत्र…
नेशनल NGO बेटियाँ फाउंडेशन मेरठ टीम ने रोहटा रोड स्थित सनशाइन ग्लोबल स्कूल में मोबाइल…