श्रावण मास कांवड़ यात्रा–2025 के दौरान मेरठ जनपद में लागू की गई व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के अंतर्गत पुलिस बल लगातार मुस्तैदी से तैनात है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा निरीक्षण के दौरान यातायात आरक्षी विवेक कुमार को उनके ड्यूटी प्वाइंट पर पूर्णतः सतर्क, अनुशासित व सक्रिय पाए जाने पर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासनबद्ध कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें प्रशंसा स्वरूप पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। साथ ही अन्य कर्मचारियों को भी इसी प्रकार जिम्मेदारी और ईमानदारी से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
मेरठ पुलिस का उद्देश्य न केवल कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है, बल्कि कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कर्मियों के मनोबल को भी ऊँचा रखना है, ताकि संपूर्ण बल प्रेरित और जागरूक बना रहे।
मेरठ के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विश्व नवकार दिवस पर नमोकार मंत्र का…
मेरठ छावनी स्थित श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर में होली फाल्गुन महोत्सव भक्ति और…
घंटाघर स्थित जैन धर्मशाला में जैन चेतना फोरम द्वारा भव्य होली महोत्सव एवं सम्मान समारोह…
मेरठ में आयोजित पारिवारिक मिलन जाट समाज की विशाल गोष्ठी में “घटते रिश्ते व बिखरते…
इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें नेत्र…
नेशनल NGO बेटियाँ फाउंडेशन मेरठ टीम ने रोहटा रोड स्थित सनशाइन ग्लोबल स्कूल में मोबाइल…