बाहरी कॉलोनियों में बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ चलाया जायेगा जागरूकता अभियान- राजकुमार राणा

राष्ट्रीय आचरण संवादाता – निर्मल सिंह

पानीपत । नशा मुक्ति समाज सुधार समिति (रजि0) पानीपत के तत्वाधान में महादेव कालोनी स्थित सरकारी में नशा मुक्ति के पदाधिकारियों व कार्यकरणी सदस्यो की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई । जिसमें नशा के कारोबार व नशा करने वाले व्यक्तियों पर लगाम लगाने हेतु उपस्थित सदस्यो की सर्वसम्मति से विभिन्न प्रस्ताव पास किये गये । समिति के अध्यक्ष राजकुमार राणा ने बैठक में उपस्थित व्यक्तियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि कॉलोनियों में नशे के कारोबार व नशा करने वाले लोगो प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है जिसको रोकने के लिये स्थानीय प्रशासन के सहयोग से नशा मुक्ति समाज सुधार समिति (रजि0) के जागरूकता अभियान चलाकर ऐसे लोगो खिलाफ सख्त कार्यवाही कर अपनी उसने युवा पीढ़ी को नशे से बचाने का काम करेंगे ताकि कालोनियों में शांति भी बनी रहे । समिति के उपाध्यक्ष भोपाल राठी ने कालोनीवासियों से अपील करते हुये आवाहन किया कि नशे के खिलाफ इस पुनीत अभियान में कार्य मे सभी सहयोग करे ताकि कॉलोनियों में शांति कायम करने के साथ ही अपनी युवा पीढ़ी को नशे से बचाकर एक अच्छे समाज की स्थापना की जा सके । समिति के महासचिव सन्तोष शर्मा ने कहा कि कुछ दिनों फिर नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है इसको रोकना प्रशासन के साथ साथ हम सब की जिम्मेदारी है क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाना अति आवश्यक है ताकि ऐसे लोगो की पहचान कर पहले उनको समझाया जायेगा अगर वह लोग नही मानते है फिर प्रशासन से सहयोग लिया जायेगा ।
इस अवसर नशा मुक्ति समाज सुधार समिति (रजि0) के अध्यक्ष राजकुमार राणा, भोपाल राठी, सन्तोष शर्मा, मनोज गर्ग, प्रताप गुर्जर, सुरेन्द्र सैनी, मनोज चौहान, अधिवक्ता बदन सिंह यादव, राजसिंह, सुनील तोमर, सुशील राणा, मनवीर राणा आदि पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद थे ।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

बड़ी राहत! यूपी में स्मार्ट मीटर पर रोक, 45 दिन तक नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन

भाकियू इंडिया की मांग पर यूपी सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक…

3 months ago

हाईकोर्ट सख्त! पानीपत में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, ‘Stilt+4’ पॉलिसी पर भी रोक

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पानीपत में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई, DTP…

3 months ago

हांसी मंडी में हुड्डा का बड़ा हमला! “किसान-मजदूर सब परेशान, 2000 करोड़ से ज्यादा भुगतान अटका”

हांसी मंडी दौरे पर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की समस्याएं उठाईं, खरीद में…

3 months ago

कैथल में B.Ed कॉलेज की विदाई पार्टी में धमाल! डांस, गजल और टाइटल्स पर झूमे छात्र-छात्राएं

कैथल के जाट बी.एड. कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से…

3 months ago

छोटे बच्चों का बड़ा संदेश! कुरुक्षेत्र में Earth Day पर नाटिका और पौधारोपण से छाया जागरूकता अभियान

कुरुक्षेत्र के ग्रैंड मां कॉटेज किड्स स्कूल में Earth Day पर बच्चों ने पौधारोपण और…

3 months ago