यमुनानगर:जिला में खाद की कमी को लेकर 25 जुलाई को डीडीए कार्यालय का घेराव और रोड जाम करेंगे : सुभाष गुर्जर

राष्ट्रीय आचरण संवादाता – सत्यम नागपाल

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने प्रेस वार्ता की। जिसमें विशेष तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दीप राणा वा संदीप संखेड़ा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मौजूद रहे।गुर्जर ने कहा कि यमुनानगर जिला में किसानों को खाद न मिलने को लेकर 25 जुलाई दिन शुक्रवार को 10 बजे डीडीए कार्यालय यमुनानगर का घेराव करके रोड जाम किया जाएगा।गुर्जर ने कहा कि सरकार की मंशा किसान के प्रति ठीक नहीं है। सरकार चाहती है कि किसान खेती करना छोड़ दे।और कॉर्पोरेट घरानो के यहां मजदूरी करें। लेकिन भारतीय किसान यूनियन का संगठन जो पूरे देश में नरेश टिकैत,राकेश टिकैत राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह और प्रदेश में रतनमान के नेतृत्व में कार्य कर रहा है।और यमुनानगर मे भी सगंठन बहुत मजबूत है..किसान के मान सम्मान व किसानों के मुद्दों को लेकर किसी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे।पिछले कई दिनों से किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। यूरिया की कालाबाजारी और बड़े हुए खाद के रेटो ने किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर कर दी है।किसान को फसल बुवाई के समय खाद नहीं मिलता और जब फसल पक जाती है तो उसको रेट नहीं मिलता। गुर्जर ने कहा कि पिछले कई वर्षों से किसानों के परिवार की महिलाएं भी लाइन में लगकर खाद लेने में लगी हुई है।आज खाद का एक कट्ठा लेने के लिए भी किसान के लिए बहुत चिंता का विषय है।इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार किसानों पर बड़ा अत्याचार कर रही है।और हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्री समय-समय पर झूठ बोलकर झूठी वाह-वाही लूट रहे हैं उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि आज इकट्ठा होने का समय आ चुका है इसलिए सभी किसान 25 जुलाई को 10 बजे नजदीक जगाधरी मंडी गेट के पास डीडीए कार्यालय मे ज्यादा से ज्यादा समय में पहुंचे। आज मौके पर उनके साथ,महेंद्र कांबोज चमरोडी,राहुल संधाय जसबीर अजीजपुर सुभाष हरतौल प्रधान व्यासपुर,उदय सिंह कुजंल मौजूद रहे।

prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

बड़ी राहत! यूपी में स्मार्ट मीटर पर रोक, 45 दिन तक नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन

भाकियू इंडिया की मांग पर यूपी सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक…

1 month ago

हाईकोर्ट सख्त! पानीपत में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, ‘Stilt+4’ पॉलिसी पर भी रोक

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पानीपत में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई, DTP…

1 month ago

हांसी मंडी में हुड्डा का बड़ा हमला! “किसान-मजदूर सब परेशान, 2000 करोड़ से ज्यादा भुगतान अटका”

हांसी मंडी दौरे पर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की समस्याएं उठाईं, खरीद में…

1 month ago

कैथल में B.Ed कॉलेज की विदाई पार्टी में धमाल! डांस, गजल और टाइटल्स पर झूमे छात्र-छात्राएं

कैथल के जाट बी.एड. कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से…

1 month ago

छोटे बच्चों का बड़ा संदेश! कुरुक्षेत्र में Earth Day पर नाटिका और पौधारोपण से छाया जागरूकता अभियान

कुरुक्षेत्र के ग्रैंड मां कॉटेज किड्स स्कूल में Earth Day पर बच्चों ने पौधारोपण और…

1 month ago