राष्ट्रीय आचरण संवादाता – अनिल कुमार
बागपत/टटीरी – प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय, टटीरी में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े उत्साह और आध्यात्मिक माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं ने विश्वविद्यालय की बहनों से राखी बंधवाई और रक्षा व सद्भाव का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीरा दीदी ने कहा कि “यदि इंसान ईश्वर का ध्यान करेगा, तो ईश्वर भी उसकी देखभाल करेगा। ध्यान योग और मेडिटेशन परमात्मा को पाने की सरलतम विधि है।” उन्होंने बताया कि स्वार्थ के वशीभूत जीवन हानिकारक है और ध्यान-योग से ही सच्ची ऊर्जा प्राप्त होती है।
अंजू दीदी ने रक्षाबंधन को प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक बताते हुए कहा कि “आज सोशल मीडिया पर फैल रही अश्लीलता समाज के लिए खतरनाक है, इससे बचना जरूरी है।” उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारीज संस्था ऐसी मुहिम चला रही है जो जाति-धर्म से ऊपर उठकर जीवन जीने की प्रेरणा देती है।
इस दौरान रूपाली दीदी, माही दीदी, बृजभूषण ढिकौली, ईश्वर गुप्ता, मनोज सिंघल, सतीश पवार सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
मेरठ के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विश्व नवकार दिवस पर नमोकार मंत्र का…
मेरठ छावनी स्थित श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर में होली फाल्गुन महोत्सव भक्ति और…
घंटाघर स्थित जैन धर्मशाला में जैन चेतना फोरम द्वारा भव्य होली महोत्सव एवं सम्मान समारोह…
मेरठ में आयोजित पारिवारिक मिलन जाट समाज की विशाल गोष्ठी में “घटते रिश्ते व बिखरते…
इंडोस्टार के समर्थन से स्माइल फाउंडेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें नेत्र…
नेशनल NGO बेटियाँ फाउंडेशन मेरठ टीम ने रोहटा रोड स्थित सनशाइन ग्लोबल स्कूल में मोबाइल…