सच दिखाने की कीमत! रिफाइनरी एरिया में पत्रकार को पीटा, जुआ रोकने पर दबंगों का हमला — मीडिया जगत में रोष

राष्ट्रीय आचरण संवादाता संदीप पांचाल
पानीपत रिफाइनरी के गेट नंबर-4 के बाहर अवैध जुआ गिरोह ने कानून और पुलिस-प्रशासन को खुली चुनौती दे दी है। इलाके में लंबे समय से सक्रिय जुआ माफिया अब इतने बेखौफ़ हो चुके हैं कि जुआ खेलने से रोकने पर दो सगे भाइयों को लाठियों और डंडों से बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया।

पीड़ित इंद्रजीत निवासी गांव ददलाना ने थाना सदर में दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई विजेंद्र सिंह के साथ लेबर लेने रिफाइनरी पहुंचे थे। तभी उन्हें गेट के बाहर जबरन जुआ खिलाने की गतिविधि दिखाई दी। जब भाइयों ने इस गैर-कानूनी धंधे की वीडियो बनाने की कोशिश की, तो करीब 10-15 बदमाशों ने घेरकर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया।

हमलावरों ने लाठियों, डंडों और थप्पड़ों से इतनी बर्बर मारपीट की कि दोनों भाई जमीन पर गिर पड़े और जान बचाने के लिए चीख-चिल्लाहट करनी पड़ी। भीड़ जुटने पर आरोपी देख लेने की धमकी देते हुए वाहनों में फरार हो गए। घायल भाइयों को परिजन गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।

इस पूरे मामले ने रिफाइनरी क्षेत्र में सरकारी नियंत्रण और पुलिस गश्त पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। आखिर इतने बड़े औद्योगिक क्षेत्र के बाहर जुआ माफिया खुलेआम कैसे फल-फूल रहा है? क्या स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी या वह जानबूझ कर आंखें मूंदे बैठी है?

जांच अधिकारी एसआई रविन्द्र कुमार के अनुसार थाना सदर पुलिस ने दो आरोपियों
फैजल पुत्र रफीक (पुरेवाल कॉलोनी) और
दानिश पुत्र शराफ़त (बत्रा कॉलोनी) को गिरफ्तार किया है।
बाकी फरार हमलावरों की तलाश जारी है।


⚡ प्रशासन के लिए सीधी मांग

रिफाइनरी क्षेत्र में जुआ रैकेट पर तत्काल कार्रवाई हो

सभी फरार आरोपियों की फास्ट ट्रैक गिरफ्तारी

इलाके में स्थायी पुलिस चौकी या विशेष अभियान चलाया जाए

जुआ माफिया और उनके संरक्षणकर्ताओं की जांच SIT के हवाले की जाए


prashantpanwar137@gmail.com

Recent Posts

बड़ी राहत! यूपी में स्मार्ट मीटर पर रोक, 45 दिन तक नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन

भाकियू इंडिया की मांग पर यूपी सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक…

3 months ago

हाईकोर्ट सख्त! पानीपत में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, ‘Stilt+4’ पॉलिसी पर भी रोक

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पानीपत में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई, DTP…

3 months ago

हांसी मंडी में हुड्डा का बड़ा हमला! “किसान-मजदूर सब परेशान, 2000 करोड़ से ज्यादा भुगतान अटका”

हांसी मंडी दौरे पर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की समस्याएं उठाईं, खरीद में…

3 months ago

कैथल में B.Ed कॉलेज की विदाई पार्टी में धमाल! डांस, गजल और टाइटल्स पर झूमे छात्र-छात्राएं

कैथल के जाट बी.एड. कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से…

3 months ago

छोटे बच्चों का बड़ा संदेश! कुरुक्षेत्र में Earth Day पर नाटिका और पौधारोपण से छाया जागरूकता अभियान

कुरुक्षेत्र के ग्रैंड मां कॉटेज किड्स स्कूल में Earth Day पर बच्चों ने पौधारोपण और…

3 months ago